ट्रेलर में क्या खास है?
तीन मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि सरकार एक ऐसा ऐप बनाती है, जिससे आम जनता की निजी जानकारियां सरकार तक पहुंचती हैं। कई लोग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। इस बीच डॉक्टर डैनियल (ममूटी) के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जाता है। ऐसा लगता है कि वह किसी साजिश का शिकार हुए हैं। इसके बाद ट्रेलर में मोहनलाल नजर आते हैं। चूंकि ममूटी और मोहनलाल बचपन में दोस्त थे इसलिए वह ममूटी की बिना पूछे मदद करना चाहते हैं। हालांकि दोनों के बीच टकराव हो जाता है।
यूजर्स ने किए कमेंट
'पैट्रियट' का हिंदी ट्रेलर देखकर कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'ममूटी, मोहनलाल और नयतारा। एक ही फिल्म में तीन पावर हाउस।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'ममूटी पद्म भूषण पुरस्कार विजेता 2026, मोहनलाल दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता 2025'। एक और यूजर ने लिखा 'एक ही फ्रेम में सभी मलयालम लीजेंड।'
कब रिलीज होगी 'पैट्रियट'?
'पैट्रियट' का निर्देशन महेश नारायणन ने किया है। इसमें ममूटी, मोहनलाल, नयनतारा, फहद फाजिल, दर्शना राजेंद्रन, कुंचको बोबन और रेवती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे 23 अप्रैल, 2026 को रिलीज करने का प्लान था।
यहां देखें 'पैट्रियट' का ट्रेलर।