फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेट्टुवम: मेकर्स ने दिखाई फिल्म की खास झलक, इस बात के लिए पंकज त्रिपाठी को कहा धन्यवाद

Sat, 19 Sep 2026 06:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vettuvam Teaser: पा. रंजीत की आने वाली फिल्म 'वेट्टुवम' का टीजर सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास। 
विज्ञापन
फिल्म ‘वेट्टुवम’ - फोटो : इंस्टाग्राम @neelam_productions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'वेट्टुवम' के मेकर्स कई दिनों से इसके ग्लिम्प्स शेयर कर रहे थे, जिससे फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे। अब मेकर्स ने इसकी मेकिंग और टीजर रिलीज किया है, जिसमें फिल्म की कहानी और इसके एक्टर्स के बारे में जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


क्या है टीजर में खास? 
पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म 'वेट्टुवम' के टीजर की शुरुआत एक्टर पंकज त्रिपाठी की आवाज से होती है। इस टीजर में पंकज ने अपनी आवाज दी है। लगभग 5 मिनट के इस टीजर में फिल्म की कहानी और इसके एक्टर्स के किरदारों को इंट्रोड्यूस किया गया है।

फिल्म की कहानी में एक प्रतियोगिता होती है, जिसे जीतने वाले को एक पद मिलता है। उस पद को पाने के लिए कई समुदाय के लोग खतरनाक तरीके से लड़ाई करते हैं। टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में मलखंब की अहम भूमिका देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

फिल्म ‘वेट्टुवम’ - फोटो : इंस्टाग्राम @neelam_productions
आर्या और शोभिता धुलिपाला करेंगे दमदार एक्शन
फिल्म में वीआर दिनेश, आर्या और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। आर्य धर्मराजन, तो वहीं शोभिता धुलिपाला राधी के रोल में नजर आएंगी।

वीडियो में फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई बिहाइंड द सीन पल दिखाए गए हैं। इसमें शानदार प्रोडक्शन डिजाइन से लेकर कलाकारों के पारंपरिक मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस तक की झलक देखने को मिली। साथ ही वीडियो में फिल्म के कलाकारों से भी रूबरू कराया गया है।

देखें टीजर- 
विज्ञापन

फिल्म ‘वेट्टुवम’ - फोटो : इंस्टाग्राम @neelam_productions
कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • ‘वेट्टुवम’ का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है, जबकि रूपेश शाजी ने सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली है।
  • फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की कोरियोग्राफी दिलीप सुब्बरायन ने की है और एडिटिंग सेल्वा आरके ने की है।
  • ‘वेट्टुवम’ में अलैयारासन, माइम गोपी, गुरु सोमसुंदरम, शबीर कल्लारक्कल, जॉन विजय, साई धीना, आनंद सामी, हरीश उत्तमन और लिजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- गोंधल: महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा पर बनी फिल्म ने मारी ऑस्कर में एंट्री, जानें क्या है 'गोंधल' रस्म?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें