यूजर्स को कैसी लगी फिल्म?
एक यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए एक्स पर लिखा 'ब्लॉकबस्टर। इन्होंने तो कमाल ही कर दिया। क्या शानदार फिल्म है राज कुमार पेरियासामी। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि एक साथी अनिल (विजय के फैन) ने इसे डायरेक्ट किया है। धनुष का सिंगल-शॉट इंट्रो, इंटरवल का सीक्वेंस, सब कुछ एकदम टॉप-क्लास है। 'अलका' गाने में वह पल, जब ममूटी अपनी धोती को ऊपर समेटकर डांस करते हैं। वाह एकदम जबरदस्त। क्या कमाल का वाइब और ऑरा है। साई अभ्यंकर ने BGM के साथ तो आग ही लगा दी है। एक बेहतरीन स्पाई थ्रिलर।
एक यूजर को फिल्म अच्छी लगी है। उन्होंने लिखा 'ओम के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया। उम्मीद है कि यह ब्लॉकबस्टर बनेगी।'
यूजर्स को कैसी लगी कलाकारों की अदाकारी?
फिल्म के बारे में एक यूजर ने लिखा 'पहला हाफ बुरा नहीं है। सेटअप अच्छे से तैयार किया गया है। साई पल्लवी और ममूटी ने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि 'डी' यहां फिट नहीं बैठते। दुलकर यहां 100% फिट बैठते। फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए, दूसरे हाफ में कुछ ऐसा होना चाहिए जो थिएटर में दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दे।'
एक यूजर ने साई पल्लवी की जमकर तारीफ की है और लिखा, उनकी तरफ से बहुत अच्छी अदाकारी।
एक यूजर ने ममूटी के बारे में लिखा 'कोई साइड रोल नहीं, न ही कोई कैमियो और न ही कोई लंबा-चौड़ा रोल।
भाई ने कॉलीवुड जाकर एक ऐसी फिल्म की, जिसमें उनका किरदार ही पूरी कहानी की जान था। हमेशा आभारी रहूंगा।
'ओम' की कहानी पर क्या बोले यूजर्स?
कई यूजर्स ने फिल्म की कहानी पर अपनी राय जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा 'खिचड़ी जैसा थोड़ा उलझा हुआ काम। अगर कलाकारों, संगीत और 1-2 अच्छे दृश्यों में दिलचस्पी हो, तो एक बार देखा जा सकता है।'
फिल्म की कहानी को लेकर एक यूजर ने लिखा 'फिल्म कहीं-कहीं थोड़ी धीमी हो जाती है, मगर अपनी कहानी पर फोकस बनाए रखती है। साई अभ्यंकर का संगीत सही मौकों पर आता है। धनुष, साई पल्लवी और ममूटी अपने काम से प्रभावित करते हैं।'