इन फिल्मों के लिए हैं मशहूर
ब्रैड मिनिच मशहूर वीएफएक्स एक्शन प्रोड्यूसर हैं, जो अपने स्पेशल प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'ओबी-वान केनोबी' (2022), जैक स्नाइडर की 'जस्टिस लीग' (2021), 'द गुड लॉर्ड बर्'ड (2020), 'एक्वामन' (2018) और 'बैटमैन वी सुपरमैन' (2016) सहित कई सफल फिल्मों पर काम किया है। एनटीआर 30 उनकी पहली भारतीय फिल्म होगी।
इसे भी पढ़ें- Adipurush: वैष्णों देवी दर्शन करने पहुंचे भूषण कुमार और ओम राउत, 'आदिपुरुष' के प्रमोशन से पहले टेका माथा
जाहन्वी कपूर की डेब्यू फिल्म
एनटीआर 30 युवासुधा आर्ट्स द्वारा निर्मित और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले नंदमुरी कल्याण राम की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इस फिल्म के जरिए जाहन्वी कपूर तेलुगू सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले जाहन्वी ने इस फिल्म का जानकारी दी थी।
कई भाषाओं में होगी रिलीज
कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बीते 23 मार्च को भव्य मुहूर्त पूजा के साथ इस फिल्म की शुरुआत हैदराबाद में हुई थी। इस इवेंट में एसएस राजामौली, प्रशांत नील और कई अन्य सितारे भी मौजूद थे।