फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Reloaded: रिलोडिड वर्जन के साथ 'पुष्पा 2' का भौकाल, इस वाले सीन पर थिएटर में बजीं रहीं खूब सीटियां

Fri, 17 Jan 2025 07:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2 Reloaded: आज 17 जनवरी को दो बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं। मगर, इधर पुष्पा 2 का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा। आज शुक्रवार को फिल्म का रीलोडेड वर्जन रिलीज होने के साथ एक बार फिर सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म पुष्पा 2 का रीलोडेड वर्जन 20 मिनट की अतिरिक्त फुटेज के साथ आज सिनेमाघरों तक पहुंच गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर पुष्पा 2 की चर्चा छिड़ गई है। नए फुटेज के साथ फिल्म की जबर्दस्त चर्चा हो रही है और इन्हें देखने को बाद सिनेमाघरों में सीटी और तालियां भी खूब बज रही हैं। सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीन की हो रही है, आइए बताते हैं...

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़े:
Were Saif Kids The Target?: क्या जेह या तैमूर का अपहरण करने को हुई घुसपैठ, खुफिया विभाग की सुई पैपराजी पर भी

अल्लू अर्जुन ने किया एक्स पर पोस्ट
फिल्म का रिलोडेड वर्जन रिलीज होने के बाद अल्लू अर्जुन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा किया। इसमें लिखा है, 'आज से आपके लिए 'पुष्पा 2 रिलोडेड वर्जन' लेकर आया हूं। उम्मीद है कि आप सभी को इससे मनोरंजन का एक नया अनुभव होगा'। दर्शकों को जोड़े गए नए सीन काफी पसंद आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रिया से तो कुछ यही लग रहा है।
 

पुष्पराज को वापस मिली सोने की चेन
यूं तो फिल्म में जोड़े गए सारे ही सीन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन, सबसे ज्यादा तारीफें हो रही हैं सोने की चेन वाले सीन पर। पुष्पराज को अपनी सोने की वह चेन वापस मिल गई है, जो उससे बचपन में छीन ली गई थी। इस सीन में भावनाओं को बहुत करीने से गूंथा गया है, जिसे देख दर्शक नॉस्टैल्जिक हो रहे हैं। रिलोडेड वर्जन को दर्शक 'परफेक्ट सिनेमा' की उपमा दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े:
Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के बाद, रिश्तेदारों-दोस्तों ने लिया हेल्थ अपडेट
विज्ञापन

देखिए दर्शकों का रिएक्शन
नए सीन के साथ फिल्म देख चुके दर्शक सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं और सुझाव दे रहे हैं कि इसे देखा जाना चाहिए।
 
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें