फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nelson Dilipkumar: रजनीकांत के बाद धनुष के साथ फिल्म बनाएंगे नेल्सन, 'जेलर' के बाद काम होगा शुरू

Sun, 21 May 2023 01:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेलर की शूटिंग ब्रेक के बीच वह धनुष से कई बार मिल चुके  हैं। बताया जाता है कि उन्होंने जेलर की घोषणा से पहले ही धनुष को कथित तौर पर फिल्म का वन लाइनर सुनाया था।
विज्ञापन
नेल्सन दिलीपकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार डार्क कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम 'जेलर' है, ,जिसमें रजनीकांत लीड रोल में नजर आने वाले हैं। पैन इंडिया लेवल पर बन रही इस फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस बीच खबर है कि इस फिल्म के बाद वह जल्द ही धनुष के साथ अगली फिल्म बनाएंगे। 

यह भी पढ़ें- Aaliyah-Shane: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड शेन संग की सगाई, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर
विज्ञापन

धनुष के साथ फिल्म बनाएंगे नेल्सन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेलर की शूटिंग ब्रेक के बीच वह धनुष से कई बार मिल चुके  हैं। बताया जाता है कि उन्होंने जेलर की घोषणा से पहले ही धनुष को कथित तौर पर फिल्म का वन लाइनर सुनाया था। हाल ही में उन्होंने उन्होंने अभिनेता से एक बार फिर मुलाकात की जिसमें कथित तर पर फिल्म के डेवलपमेंट को लेकर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी खुश हैं। जानकारी के मुताबिक 'जेलर' के बाद निर्देशक इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी करेंगे। बताया जा रहा है कि सही समय देखकर इस फिल्म की घोषणा की जाएगी।फिलहाल फिल्म को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म का दमदार होगी। 

यह भी पढ़ें- Riteish Deshmukh: राज कुमार गुप्ता के अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा बने रितेश देशमुख ? ऐसी होगी वेब सीरीज की कहानी
10 अगस्त को रिलीज होगी जेलर

बता दें कि नेल्सन दिलीपकुमार की  'जेलर' 10 अगस्त को पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। कथित तौर पर रजनीकांत को जेल वार्डन मुथुवेल पांडियन के रूप में देखा जाएगा। दावा किया जा रहा है कि सुपरस्टार अभिनेता को इससे पहले ऐसे कभी नहीं देखा गया होगा। निर्माताओं ने इसे रिलीज करने के लिए खास योजना बनाई है। फिल्म का ऑडियो लॉन्च जुलाई के दूसरे छमाही में चेन्नई में होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें