NC24 पर ताजा जानकारी
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, नागा चैतन्य की नई फिल्म 'NC24' एक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है, जिसे 'विरुपाक्ष' के निर्देशक कार्तिक वर्मा दंडु बना रहे हैं। बड़े बजट वाली इस फिल्म में शानदार वीएफएक्स होंगे और यह खजाने की खोज के रोमांच पर आधारित होगी। नागा चैतन्य ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी और वे इसके लिए बहुत उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें:
HIT 3 Song Thanu: 'हिट 3' का तीसरा गाना 'थानु' हुआ रिलीज, गाने में रोमांस की जगह दिखा धांसू एक्शन
'एनसी 24' का शीर्षक
सोशल मीडिया पर फिल्म का शीर्षक 'वृषा कर्मा' होने की चर्चा है। इस फिल्म में नागा के अपोजिट मीनाक्षी चौधरी मुख्य अभिनेत्री होंगी। इनके अलावा फिल्म में लापता लेडीज फेम स्पर्श श्रीवास्तव खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा और सुकुमार राइटिंग्स कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अजनीश लोकनाथ तैयार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' के अलावा 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कौन रही हिट और फ्लॉप