फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव इंश्योरेंस कंपनी' की रिलीज से पहले नयनतारा और विग्नेश ने किए तिरुपति मंदिर के दर्शन, देखें वायरल वीडियो

Thu, 09 Apr 2026 02:40 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tirupati Temple Nayanthara Vignesh: फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन और अभिनेत्री नयनतारा ने फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की रिलीज से एक दिन पहले तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह साइंस फिक्शन रोमांटिक फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विग्नेश शिवन और नयनतारा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' (LIC) रिलीज होने से एक दिन पहले फिल्म के डायरेक्टर विग्नेश शिवन और उनकी पत्नी, अभिनेत्री-निर्माता नयनतारा तिरुपति मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की। दोनों का यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो
दर्शन के बाद नयनतारा और विग्नेश ने कुछ प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। दोनों का यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान नयनतारा सफेद कुर्ते और लेगिंग के साथ हरे प्रिंटेड दुपट्टे में बहुत सुंदर लग रही थीं। विग्नेश शिवन ने केसरिया कुर्ता और रेशमी धोती पहनी थी।

10 अप्रैल को रिलीज होगी 'लव इंश्योरेंस कंपनी' 
फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' एक साइंस-फिक्शन रोमांटिक एंटरटेनर है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में प्रदीप रंगनाथन, कृति शेट्टी और एसजे सूर्या हैं। गौरी किशन, योगी बाबू, सीमन, शाह रा, मालविका, मैस्किन, आनंदराज और सुनील रेड्डी ने भी अहम किरदार निभाए हैं। इस फिल्म का निर्माण नयनतारा, विग्नेश शिवन और एसएस ललित कुमार ने मिलकर किया है।

'लव इंश्योरेंस कंपनी' की कहानी क्या है?
'लव इंश्योरेंस कंपनी' की कहानी 2040 साल में घटित होती है। उस समय हर चीज का बीमा होता है, यहां तक कि प्यार का भी। एक कंपनी प्रेम का बीमा करती है। नायक का ऐप रिश्तों के खतरे पहले से बता देता है। लेकिन जब नायक खुद प्यार में पड़ जाता है, तो सिस्टम उसके रिश्ते को फेल बता देता है। इससे उसके अपने प्यार पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगी नयनतारा 
नयनतारा अभी कई फिल्मों में काम कर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'डियर स्टूडेंट्स', 'एनबीके 111', 'टॉक्सिक', 'मन्नांगट्टी सिंस 1960', 'पैट्रियट', 'मूकूथी अम्मान 2' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा नयनतारा अभिनेता सलमान खान के साथ भी एक फिल्म में काम कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें: 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पहलवानी करते नजर आए अविनाश; मॉर्डन स्टाइल में नजर आईं मेधा शंकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें