फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई नानी की ‘द पैराडाइज’ की नई रिलीज डेट, मेकर्स ने जारी किया दमदार पोस्टर

Thu, 12 Feb 2026 06:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Paradise Release Date: ‘दसरा’ की कामयाबी के बाद मशहूर हुए निर्देशक श्रीकांत ओडेला इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इसमें लीड रोल में अभिनेता नानी नजर आएंगे।
विज्ञापन
नानी - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता नानी की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इसके एलान के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। ‘दसरा’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद नानी और ओडेला की यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है।
विज्ञापन

इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
'द पैराडाइज' के मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा किया है। साथ ही एक दमदार और इंटेंस नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में दो लंबी गुथी हुई चोटियां नजर आ रही हैं, जिनके सिरों से खून टपक रहा है। इसका बैकग्राउंड डार्क और रहस्यमय है। यह विजुअल इशारा देता है कि फिल्म की कहानी काफी इंटेंस होगी और दर्शकों को एक्शन थ्रिलर का अनुभव मिलेगा। पोस्टर पर लिखा है '21 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।' 

पोस्ट में क्या है?
पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने ऐलान किया, 'मेरे प्यारे पैराडाइज वासियों। द पैराडाइज दुनिया भर में 21, अगस्त 2026 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, इंग्लिश और स्पेनिश में रिलीज होगी। इसमें नेचुरल स्टार नानी होंगे। इसके निर्देशक श्रीकांत ओडेला हैं।'

निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने भी पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता। इसे सही तरीके से देने के लिए मुझे थोड़ा समय चाहिए। द पैराडाइज 21 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।'
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
‘द पैराडाइज’ श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म बनती नजर आ रही है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। दमदार स्टारकास्ट और बड़े स्केल के साथ ‘द पैराडाइज’ एक बड़ा सिनेमाई इवेंट बनने की ओर बढ़ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें