फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Paradise Teaser: रिलीज हुआ ‘द पैराडाइज’ का टीजर, खतरनाक अवतार में दिखे अभिनेता नानी; रिलीज डेट भी आई सामने

Thu, 06 Aug 2026 06:12 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

The Paradise Teaser Released: अभिनेता नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें एक्टर नानी काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘द पैराडाइज’ के मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है। यह 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। जानिए ‘द पैराडाइज’ के टीजर में और क्या खास है?
विज्ञापन

अभिनेता नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani
टीजर में क्या है?
दो मिनट 42 सेकंड के टीजर की शुरुआत नानी को दिखाने से होती है। इसमें नानी शानदार एक्शन करते हुए नजर आए हैं। वह पैराडाइज वासियों में जोश भरते और दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आते हैं। लंबे बालों वाला उनका लुक काफी प्रभावी लग रहा है। टीजर में एक कौवा भी दिखा है, जो दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहा है।

द पैराडाइज - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’?
‘द पैराडाइज’ श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। फिल्म की कास्ट में कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे।
विज्ञापन

अभिनेता नानी - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है निर्देशक?
फिल्म के निर्देशनक श्रीकांत ओडेला हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'आया शेर' रिलीज हुआ, जो काफी मशहूर हुआ। इस फिल्म में ओडेला और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की जोड़ी फिर से साथ आ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें