फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पैरेंट्स पर लगाया बड़ा आरोप

Mon, 29 Dec 2025 08:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nandini CM South Tv Actress Committed Suicide: कन्नड़ और तमिल टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम ने बेंगलुरु स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें अपने पैरेंट्स पर बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
नंदिनी सीएम - फोटो : इंस्टाग्राम@nandini_c_m_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस नंदिनी ने बेंगलुरु स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में अपने पैरेंट्स पर यह आरोप लगाया कि वे उस पर शादी के लिए दबाव बना रहे थे। इस वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। अभी तक नंदिनी की मौत की सही वजह को लेकर पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


लंबे समय से परेशान थीं नंदिनी सीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नंदिनी के पैरेंट्स उसे लगातार शादी करने के लिए फोर्स कर रहे थे। जबकि वह अपनी मर्जी के बगैर शादी नहीं करना चाहती थी। पैरेंट्स के दवाब के कारण वह काफी परेशान थीं और डिप्रेशन में चली गईं। नंदिनी की माैत से उनके कुलीग्स और फैंस को बड़ा झटका लगा है।

तमिल सीरियल 'गौरी' में लीड रोल निभाया 
तमिल सीरियल 'गौरी' में नंदिनी लीड रोल निभा रही थीं इसमें वह कनक और दुर्गा का डबल करती थीं। हाल ही में इस सीरियल में उनके एक किरदार ने जहर पीने वाला सीन किया था। यह सीन अब उनकी आत्महत्या के बाद चर्चा का विषय बन चुका है। 'गौरी' से पहले भी वह कई टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी थीं। नंदिनी की मौत से तमिल और कन्नड़ टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। एक्ट्रेस के कुलीग्स, फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें