फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NT Rama Rao Death Anniversary: पिता की पुण्यतिथि पर एनटीआर घाट पहुंचे नंदमूरि बालकृष्ण; दी श्रद्धांजलि

Sun, 18 Jan 2026 11:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

NT Rama Rao 30th Death Anniversary: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और दिवंगत एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एनी रामा राव की आज 18 जनवरी को पुण्यतिथि है। इस अवसर पर उनके बेटे नंदमूरि बालकृष्ण व परिवार के अन्य सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि देने एनटीआर घाट पहुंचे।
विज्ञापन
पिता की पुण्यतिथि पर एनटीआर घाट पहुंचे नंदमूरि बालकृष्ण - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ जगत के दिग्गज अभिनेता, निर्माता-निर्देशक और स्क्रीनराइटर रहे नंदमुरी तारक रामा राव यानी एनटीआर की आज रविवार 18 जनवरी को 30वीं पुण्यतिथि है। एनटी रामा राव ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी सेवाएं दी थीं। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर उनके बेटे और एक्टर नंदमूरि बालकृष्ण उन्हें श्रद्धांजलि देने एनटीआर घाट पहुंचे। उनके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे।

विज्ञापन


नंदमूरि बालकृष्ण ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
आज रविवार को एक्टर और एमएलए नंदामूरी बालकृष्ण अपने पिता की 30वीं पुण्यतिथि पर एनटीआर घाट पहुंचे। उन्होंने पुष्प अर्पित कर पिता को श्रद्धांजलि दी और नमन किया। 
 

नंदमुरी कल्याण राम भी पहुंचे
नंदमूरि बालकृष्ण के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी एनटीआर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। एक्टर नंदमुरी कल्याण राम भी अपने दादा की पुण्यतिथि पर एनटीआर घाट पहुंचे। उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि नंदमुरी कल्याण राम, लोकप्रिय एक्टर जूनियर एनटीआर के भाई हैं। वे खुद भी तेलुगु इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। 
 

नारा लोकेश ने दी श्रद्धांजलि
इसके अलावा नारा लोकेश भी एनटीआर घाट पहुंचे और एनटी रामा राव को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि एनटीआर, नारा लोकेश के नाना थे।
 
विज्ञापन

एन.टी. रामा राव - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा और राजनीति दोनों में स्टार थे एनटीआर
एन.टी. रामा राव का जन्म 28 मई 1923 को आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव निम्माकारू में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में एक कलाकार, निर्देशक और निर्माता के तौर पर काम किया था। उन्होंने खूब शोहरत बटोरी। फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के बाद एन.टी रामा राव ने राजनीति में हाथ आजमाया। कुछ समय बाद वे राजनीतिक के भी स्टार नेता बन गए और काफी लोकप्रियता बटोरी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर धार्मिक फिल्में की। अधिकांश फिल्मों में वह हिंदू देवताओं का किरदार निभाते थे। एन.टी रामा राव ने साल 1982 में राजनीतिक पार्टी तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की। इसके बाद 1983 में पहली बार, 1985 में दूसरी बार और 1994 में तीसरी बार आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 18 जनवरी, 1996 को हैदराबाद में 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें