सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी
इस नए सीजन को एक इंडिया कंपनी बना रही है। मेकर्स ने वादा किया है कि इस बार का गेम पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक और अलग होने वाला है। शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नागार्जुन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अपने पसंदीदा हीरो नागार्जुन को देखकर फैंस बेहद खुश हैं और साथ ही शो को लेकर उत्साहित भी हैं।
कैसा होगा 'बिग बॉस तेलुगु सीजन 10
इस वीडियो के साथ मेकर्स ने लिखा, 'पेश है 'बिग बॉस तेलुगु 10'। इस बार आप बिग बॉस का 'दशावतारम' देखेंगे। खेल बदल रहा है, नियम बदल रहे हैं और इस बार इतिहास रचा जाएगा।'
कौन बना रहा है यह शो?
इस मशहूर शो को 'एंडेमोल शाइन इंडिया' कंपनी बना रही है, जिसके सीईओ दीपक धर हैं। यह कंपनी मनोरंजन की दुनिया में बहुत बड़ी है और इससे पहले भी कई सुपरहिट वेब सीरीज और शो बना चुकी है। इस लिस्त में 'द नाइट मैनेजर', 'द ट्रायल', 'कॉल माई एजेंट' और भी कई सीरीज और फिल्में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु सरकार ने थिएटर से जुड़े नियमों में किए बदलाव, राज्य भर के सभी सिनेमाघरों में दिन में होंगे पांच शोज