नागा चैतन्य ने आभार व्यक्त किया
अभिनेता नागार्जुन के बेटे और दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के नाम एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लिखा- ‘मोदी जी, एएनआर गारू की कलात्मक क्षमता, उनके प्रयासों के बारे में आपके शब्दों के लिए धन्यवाद। उन्होंने तेलुगू सिनेमा को आगे बढ़ाने में बहुत अहम योगदान दिया है। उनके लिए आपके विचार हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं। मैं इसके लिए आपका आभारी हूं।’
शोभिता धुलिपाला-नागा चैतन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शोभिता ने भी की इंस्टा पोस्ट
नागा चैतन्य की पत्नी और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नागा चैतन्य की पोस्ट को ही री-ट्वीट किया।
अक्किनेनी नागेश्वर राव का सिनेमा
अपने सात दशक के करियर में अक्किनेनी नागेश्वर राव ने ‘विप्र नारायण’, ‘तेनाली कृष्ण’, ‘श्री रामदासु’, ‘लैला मजनू’ और ‘बालाराजू’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया। उनका सिनेमा दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ जीवन के लिए संदेश भी दिया करता था। अभिनेता नागार्जुन ने मन की बात से एक क्लिप साझा की और प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए आभार व्यक्त करते हुए एक मैसेज लिखा। नागुर्जन एक्स (ट्विटर) पर लिखते हैं, ‘मेरे पिता, एएनआर गारू को उनके शताब्दी वर्ष पर प्रतिष्ठित दिग्गजों के साथ सम्मानित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद।’
प्रधानमंत्री मोदी ने अक्किनेनी नागेश्वर राव के अलावा राज कपूर, मोहम्मद रफी और तपन सिन्हा को उनके जन्म शताब्दी वर्ष में याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा- ‘2024 में हम कई फिल्मी हस्तियों की जन्म शताब्दी मना रहे हैं, जिन्होंने देश को दुनिया भर में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।’