फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Vamsi: नागा वामसी ने अफवाहों पर लगाया विराम, त्रिविक्रम की अगली दो फिल्मों की पुष्टि की

Thu, 12 Jun 2025 02:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trivikram Next Two Films: साउथ निर्माता नागा वामसी ने सोशल मीडिया पर त्रिविक्रम की अगली दो परियोजना के बारे में पुष्टि करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
नागा वामसी-जूनियर एनटीआर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता नागा वामसी ने सोशल मीडिया पर साफ किया कि बाकी सितारों के साथ त्रिविक्रम के सहयोग की खबरें सिर्फ अफवाहें हैं। फिलहाल, वह अपनी दो परियोजना पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

दो फिल्मों के एक्टर्स हुए निर्धारित
123 तेलुगु की एक खबर के मुताबिक, निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की अगली दो फिल्मों की घोषणा हो चुकी है। वह पहले अभिनेता वेंकटेश के साथ एक फिल्म करेंगे  और इसके बाद जूनियर एनटीआर के साथ एक पौराणिक फिल्म बनाएंगे। निर्माता नागा वामसी ने सोशल मीडिया पर साफ किया कि बाकी सितारों के साथ त्रिविक्रम के सहयोग की खबरें सिर्फ अफवाहें हैं। उन्होंने कहा कि त्रिविक्रम की हर पक्की परियोजना की घोषणा वह खुद सोशल मीडिया पर करेंगे।
 
विज्ञापन

नागा वामसी का पोस्ट
नागा वामसी ने अपने एक्स अकाउंट पर त्रिविक्रम की दो फिल्मों को लेकर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'त्रिविक्रम गरु की अगली 2 परियोजनाएं तय हो गई हैं। @वेन्कीमामा सर और @tarak9999 यानी जूनियर एनटीआर अन्ना के साथ। बाकी सब तो महज अटकलें हैं। त्रिविक्रम गरु की किसी भी कंफर्म परियोजना की घोषणा मैं इसी जगह जल्द करूंगा।

यह भी पढ़ें: Arti Singh: आरती को सता रही है मैडम तुसाद लंदन की याद, शाहरुख खान-दीपिका और अमिताभ संग शेयर कीं तस्वीरें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें