फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: 'वो मेरे काम में मदद करती हैं', नागा चैतन्य ने पत्नी शोभिता धूलिपाला के लिए की ऐसी बात

Sat, 01 Feb 2025 05:45 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नागा चैतन्य ने अपनी पत्नी शोभिता धूलिपाला को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी हर तनाव वाली परिस्थिति में उनका साथ देती हैं। 
विज्ञापन
शोभिता धुलिपाला-नागा चैतन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने अपना रिलेशनशिप दो साल तक सीक्रेट रखा। हालांकि, अब भी शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों साथ में बहुत कम तस्वीरें शेयर करते हैं। नागा अपनी फिल्म थंडेल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के द चैतन्य ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ बातें की हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

तनाव से निकलने में करती हैं मदद
नागा चैतन्य ने न्यूज 18 शोशा में अपनी आगामी फिल्म 'थंडेल' के प्रमोशन के दौरान अपने रिश्ते को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी काम में भी उनकी बहुत मदद करती हैं। चैतन्य ने कहा कि उनकी पत्नी बहुत समझदार हैं, जो हर तनावपूर्ण परिस्थिति से बाहर आने में उनकी मदद करती हैं। उनके चुने प्रोजेक्ट्स के बारे में उन्हें सलाह देती हैं। हर जरूरी राय उनके काम के बारे में वे हमेशा देती रहती हैं।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
पत्नी शोभिता देती हैं सही सलाह
नागा चैतन्य ने कहा, "मैं अपने सभी विचार उनके पास लेकर जाता हूं। जब भी किसी तरह की उलझन होती है, तो मैं उनके पास जाता हूँ। जब मैं तनाव में होता हूं, तो वह उसे समझ लेती हैं। वह तुरंत मुझसे पूछती हैं, 'क्या गड़बड़ है? क्या है?' वह निश्चित रूप से मेरी बाउंसिंग बोर्ड हैं। वह मुझे बेहतरीन सलाह देती हैं। उनकी राय बहुत ही तटस्थ होती है और वह सही जगह से सोचती हैं। मैं उनकी राय को बहुत महत्व देता हूं। हर चीज उनके जरिए फिल्टर होती है। वह बहुत समझदार हैं।"
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
नागा चैतन्य की फिल्म 7 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया। नागा के साथ इस फिल्म में साई पल्लवी भी नजर आने वाली हैं। इससे पहले नागा चैतन्य को अपनी फिल्म ‘लव स्टोरी’ के लिए काफी सराहनाएं मिली थीं। इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी नजर आई थीं। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें