फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR Film: जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए खुशखबरी, प्रशांत नील ने की फिल्म रिलीज की घोषणा, बताई तारीख

Tue, 29 Apr 2025 02:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prashanth Neel Junior NTR Film Release Date: जूनियर एनटीआर औप प्रशांत नील एक अनाम फिल्म पर काम कर रहे हैं। आज इस फिल्म की रिलीज को लेकर सभी अटकलें खत्म हो गई हैं। जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है, जिससे एनटीआर के फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं।
 
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर की फिल्म की रिलीज डेट हुई तय - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एनटीआर ने एक्स पर की घोषणा
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर ने आज मंगलवार को अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, '25 जून 2026 को सिनेमाघरों में मिलते हैं... #NTRNeel'। इस आगामी अनाम फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें साफ शब्दों में लिखा है, 'वर्ल्ड वाइड रिलीज, 25 जून, 2026 #NTRNEEl'

फिल्म का अस्थाई नाम
आज तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और फिल्म निर्माता प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी गई है, लेकिन इसके नाम से पर्दा अभी तक नहीं उठाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का अस्थाई नाम 'एनटीआरनील' तो कहीं पर 'ड्रैगन' बताया जा रहा है। फिल्म का नाम जो भी हो, लेकिन यह फिल्म अब 25 जून 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म की घोषणा एनटीआर ने 29 अप्रैल को की थी। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स बैनर मिलकर करेंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। 

फिल्म की शूटिंग और स्टार कास्ट
बहरहाल, फिल्म की शूटिंग मैंगलोर में तीन सप्ताह तक चलेगी। इसकी शूटिंग के लिए निर्माताओं ने एक विशाल सेट तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में जूनियर एनटीआर बहुत ही साधारण लुक में नजर आएंगे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वैसे जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में रुक्मिणी के अलावा एक और अभिनेत्री भी नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Ananya Panday: अनन्या पांडे ने इटली से शेयर की दिलचस्प तस्वीरें, लिखा- मेरी रातें.., नव्या नंदा ने किया कमेंट
 
विज्ञापन

एनटीआर का वर्कफ्रंट
इस फिल्म के अलावा जूनियर एनटीआर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें: Baaghi: नौ सालों में कितनी बदल गई 'बागी' की स्टारकास्ट, साजिद नाडियावाला ने शेयर कीं टाइगर-शद्धा की तस्वीरें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें