फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसा: टीजर में दमदार एक्शन करती नजर आईं रश्मिका मंदाना, क्या है पिता को खोजने निकली बेटी की कहानी?

Sun, 20 Sep 2026 08:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysaa Teaser Release: रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें रश्मिका अब तक के अपने सबसे अलग और अनदेखे अवतार में नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन
मैसा - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना की पहली एक्शन फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर से साफ है कि इसकी कहानी पिता-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है। 
विज्ञापन

मैसा - फोटो : यूट्यूब
टीजर में क्या खास? 
फिल्म के टीजर में रश्मिका कई दुश्मनों से जूझते हुए अपने पिता को ढूंढने में जुटी हुई हैं। वो कभी कीचड़, कभी जंगल तो कभी पानी के अंदर दुश्मनों से भिड़ती नजर आ रही हैं। इस फिल्म में रश्मिका रफ एंड टफ और गुस्सैल अंदाज में नजर आ रही हैं। यह पहली बार है जब वो किसी हार्ड-कोर एक्शन रोल में नजर आएंगी। 

मैसा - फोटो : यूट्यूब
कब होगी रिलीज? 
‘सीता रामम’ के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक रविंद्र पुल्ले ने इस फिल्म में एक्शन, भावनाओं और भव्यता को एक साथ पिरोया है। यह एक्शन ड्रामा 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

क्या है फिल्म की कहानी?
टीजर में रश्मिका एक उग्र, रफ-टफ और गुस्सैल अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका ऐसा रूप देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शकों ने इससे पहले कभी नहीं देखा। हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर यह झलक फिल्म की मूल कहानी की ओर भी इशारा करती है। यह एक एक शक्तिशाली पिता-बेटी के रिश्ते की कहानी। ‘मायसा’ पिता-बेटी के रिश्ते को एक नए अंदाज में पेश करती है, जहां भावनाओं, एक्शन और बड़े पैमाने पर फिल्माए गए दृश्यों का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

मैसा: टीजर में दमदार एक्शन करती नजर आईं रश्मिका मंदाना, क्या है पिता को खोजने निकली बेटी की कहानी?

विज्ञापन

मैसा - फोटो : यूट्यूब
कई चीजों का है मेल
‘सीता रामम’ में अपने प्रशंसित काम के लिए जाने जाने वाले निर्देशक रविंद्र पुल्ले ने इस फिल्म में एक्शन, भावनाओं और भव्यता को एक साथ पिरोया है। फिल्म एक ऐसी दिलचस्प दुनिया तैयार करती है, जिसके केंद्र में रश्मिका हैं। इसमें रश्मिका अपने दमदार अभिनय और बोल्ड नए अवतार से प्रभाव छोड़ती नजर आती हैं। ‘मायसा’ आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें