थमन और अथर्व ने किए भगवान के दर्शन
थमन और अथर्व ने अपनी फिल्म 'इधयम मुरली' की सफलता के लिए तिरुपति मंदिर में भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। म्यूजिक डायरेक्टर थमन एस और फिल्म 'इधयम मुरली' के अभिनेता अथर्व मुरली की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान दोनों धोती-कुर्ता में नजर आए।
'इधयम मुरली' के बारे में
इस फिल्म में साउथ अभिनेता अथर्व मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ कयादु लोहार, प्रीति मुकुंदन और निहारिका एनएम जैसे कलाकार भी हैं। यह एक तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है।
मशहूर अभिनेता फहद फासिल इस फिल्म में एक छोटे से कैमियो रोल में हैं। इस फिल्म के निर्देशक आकाश भास्करन हैं और इसे 'डॉन पिक्चर्स' ने बनाया है। संगीतकार थमन एस जल्द ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रहे हैं। वे सुरेश गोपी की आने वाली फिल्म 'ओट्टाकोम्बन' से अपना मलयालम डेब्यू करेंगे, जिसका निर्देशन मैथ्यूज थॉमस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn: 'धमाल 4' की रिलीज के दिन जानिए कितनी है अजय देवगन की कुल संपत्ति? कारों का कलेक्शन कर देगा हैरान