फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पराशक्ति’ में रवि मोहन-शिवकार्तिकेयन के अभिनय के कायल हुए फैंस, कहानी को लेकर यूजर्स की क्या रही प्रतिक्रिया?

Sat, 10 Jan 2026 01:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

South Movie Parashakti X Review: तमिल फिल्म ‘पराशक्ति’ को सेंसर से सर्टिफिकेट पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन शनिवार को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ‘पराशक्ति’ पर सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस ने क्या प्रतिक्रिया दी? जानिए। 

विज्ञापन
फिल्म 'पराशक्ति' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘पराशक्ति’ और फिल्म ‘जन नायकन’ एक ही समय में रिलीज होने वाली थी। लेकिन ‘जन नायकन’ का मामला कोर्ट में है। इस वजह से यह फिल्म तय समय यानी 9 जनवरी को रिलीज नहीं हो सकी। लेकिन ‘पराशक्ति’ रिलीज हुई। ऐसे में क्या इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिला? क्या दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई। जानिए, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ‘पराशक्ति’ को लेकर क्या रिएक्शन दिया है? 

विज्ञापन


फिल्म को मिली किस तरह की प्रतिक्रिया? 
फिल्म ‘पराशक्ति’ देखने के बाद फैंस ने तो रवि मोहन-शिवकार्तिकेयन के अभिनय को सराहा। लेकिन कुछ लोगों की राय यह है कि फिल्म बहुत धीमी है, बोर करती है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ‘पराशक्ति’ अपनी कहानी को ठीक से नहीं कह पाती है। फिल्म की एडिटिंग पर भी कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में इस फिल्म को यूजर्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। 
 

 
   
 
   
   
   
 

क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल? 
फिल्म ‘पराशक्ति’ का शुरुआती कलेक्शन भी काफी धीमा है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म का शुरुआती कलेक्शन 71 लाख रुपये रहा है। शाम तक इस कलेक्शन में बढ़ोतरी भी हो सकती है। लेकिन ‘जन नायकन’ के रिलीज होने का फायदा ‘पराशक्ति’ पूरी तरह से नहीं उठा सकी है, यह तो साफ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: ‘पराशक्ति’ की रिलीज पर थिएटर के बाहर फैंस ने मनाया जश्न, रवि मोहन ने की मुलाकात; देखें वायरल वीडियो 

क्या है इस फिल्म की कहानी? 
फिल्म ‘पराशक्ति’ को सुधा कोंगारा ने लिखा और निर्देशित किया है।। फिल्म में शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन के अलावा अथर्व और श्रीलीला जैसे चर्चित कलाकार भी नजर आए हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें 1965 में तमिलनाडु में हुए हिंदी विरोधी आंदोलन के इर्द-गिर्द कहानी को बुना गया है। 

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें