फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु: 'आपके नन्हे-मुन्ने को देखने का इंतजार है', अभिनेत्री के फोटोशूट पर यूजर्स ने लुटाया प्यार

Mon, 09 Nov 2026 11:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सामंथा रुथ प्रभु ने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
  • अभिनेत्री अभी अपनी प्रेगनेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर के आखिरी चरण में हैं।
  • एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कहा कि सब कुछ सही समय पर हो गया।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपने पति राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी के सफर की झलकियां साझा करती रही हैं। छुट्टियों की तस्वीरों से लेकर वर्कआउट रूटीन तक, अभिनेत्री ने अपने इस पड़ाव के बारे में फैंस को अपडेट देती रही हैं। अब उन्होंने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए एक और तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा की पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में, सामंथा रुथ प्रभु एक काउच पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने सनग्लासेस पहने हुए हैं और प्यार से अपने बढ़ते बेबी बंप को सहला रही हैं। एक छोटा और मजेदार कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, 'इसे ही मेरा मैटरनिटी शूट समझें।'


 

सामंथा की पोस्ट पर यूजर्स ने लुटाया प्यार
  • सामंथा की तस्वीर पर फैंस ने प्यार लुटाया है। एक यूजर ने उन्हें 'अब तक की सबसे कूल होने वाली मां' कहा।
  • दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपके नन्हे-मुन्ने को देखने का बेसब्री से इंतजार है।'
  • एक और फैन ने लिखा, 'मातृत्व आप पर बहुत जादुई लगता है सामंथा।' 
  • एक और यूजर ने उन्हें 'सबसे कूल मां' कहा है।
सामंथा रुथ प्रभु अभी अपनी प्रेगनेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर के आखिरी चरण में हैं और प्रेगनेंसी के नौवें महीने में प्रवेश कर चुकी हैं।

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु - फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुई सामंथा और निदिमोरु की शादी?
सामंथा और राज ने 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में एक निजी समारोह में शादी की थी। अभिनेत्री ने जून 2026 में हैदराबाद में अपनी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सफलता के जश्न के दौरान अपनी प्रेगनेंसी की पुष्टि की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि अपने काम को पूरा करने के बाद वह मैटरनिटी ब्रेक लेंगी।
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
प्रेग्नेंसी पर क्या बोलीं सामंथा?
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में सामंथा ने बताया 'मैं एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई थी, जहां मेरे लिए दोनों ही बातें ठीक थीं। हो सकता है कि हमारे बच्चे न हों, या हो सकता है कि हों। राज और मैं दोनों ही दोनों स्थितियों के लिए तैयार थे। इसलिए, यह एक सरप्राइज है। सब कुछ अपने आप सही समय पर हो गया। मैं सच में बहुत उत्साहित हूं। सब कहते हैं कि बच्चा होने से पूरी जिंदगी बदल जाती है। मुझे लगता है कि मैं उस बदलाव के लिए तैयार हूं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें