‘दृश्यम’ सीरीज के बारे में
टीजर में उनके परिवार की झलक भी देखने को मिलती है, जिसमें उनकी पत्नी और बेटियां शामिल हैं। ‘दृश्यम’ सीरीज की कहानी जॉर्जकुट्टी और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुलिस अधिकारी के बेटे के गायब होने के बाद शक के घेरे में आ जाते हैं।
2013 में आई पहली फिल्म और 2021 में आई दूसरी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और इसके कई भाषाओं में रीमेक भी बने।
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है और प्रोड्यूसर हैं एंटनी पेरुंबवूर। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 में शुरू हुई थी, जिसकी शुरुआत पारंपरिक पूजा के साथ की गई थी।
अब ‘दृश्यम 3’ 21 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और फैंस को एक बार फिर जबरदस्त थ्रिल और ट्विस्ट की उम्मीद है।