फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिल्म में लॉजिक नहीं', मोहनलाल को थलापति विजय का फैन दिखाने से फैंस नाराज; जानें 'भा भा बा' देख क्या बोले लोग

Thu, 18 Dec 2025 12:29 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bha Bha Ba X Review: मोहनलाल और एक्टर दिलीप की फिल्म 'भा भा बा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की अब तक क्या कुछ प्रतिक्रियाएं सामने आईं, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
भा भा बा एक्स रिव्यू - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम अभिनेता मोहनलाल और 2017 के अभिनेत्री उत्पीड़न मामले में बरी हुए एक्टर दिलीप की फिल्म 'भा भा बा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दोनों सुपरस्टार्स की फिल्म को देखकर कहीं से थिएटर्स में तालियों की गूंज सुनाई दे रही है तो कहीं पर फिल्म को बिना लॉजिक के भी बताया जा रहा है। हालांकि ज्यादातर लोगों को फिल्म एंटरटेनिंग लग रही है। चलिए जानते हैं लोगों ने फिल्म को देखकर क्या कुछ रिएक्शन्स दिए।
विज्ञापन


मोहनलाल-दिलीप की फिल्म पर प्रतिक्रियाएं 
मोहनलाल और दिलीप की फिल्म 'भा भा बा' देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- 'मुझे व्यक्तिगत तौर पर यह फिल्म बेहद मजेदार लगी। इसमें लॉजिक की कोई जगह नहीं है, बस पूरी तरह पागलपन है।
इस मामले में उन्होंने पूरा न्याय किया है। मोहनलाल छाए हुए हैं। फिल्म का दूसरा हाफ पूरी तरह से उन्हीं को समर्पित है। देखकर खूब मजा आया। बस लॉजिक की बिल्कुल भी उम्मीद मत कीजिए।
विज्ञापन

 

वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'यह फैसला गैरजरूरी सा लगता है। जो बातें सामने आ रही हैं, उनके मुताबिक ‘भा भा बा’ में मोहनलाल को थलापति विजय का फैन दिखाना जबरन लगता है। क्या इससे वाकई फिल्म में कोई खास वैल्यू जुड़ी? गौरतलब है कि फिल्म के पहले हाफ को काफी एंटरटेनिंग बताया जा रहा है।
 

 

 
 
 
 
विज्ञापन

फिल्म के बारे में 
'भा भा बा' मलयालम एक्शन थ्रिलर ड्रामा है, जिसका निर्देशन धनंजय शंकर ने किया है और सुपरस्टार दिलीप और मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। फहीम सफर और नोरिन शरीफ द्वारा पटकथा लिखी गई है। फिल्म में विनीत श्रीनिवासन, ध्यान श्रीनिवासन, सैंडी मास्टर, सिद्धार्थ भरथन और सरन्या पोनवन्नन सहित प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली है, जो कहानी में गहराई और विविधता लाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें