फिल्म 'पेट्रियट' में मोहनलाल और ममूटी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
साउथ सिनेमा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, मोहनलाल और ममूटी के अलावा फहाद फासिल फिल्म ‘पेट्रियट’ में नजर आएंगे। यह तिकड़ी अपनी एक्टिंग, एक्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेगी। महेश नारायणन निर्देशित इस फिल्म के टीजर को देखकर फैंस ने रिएक्शन दिए हैं। किसी को टीजर पसंद आया है, कई फैंस मोहनलाल और ममूटी को साथ देखकर खुश हैं। वहीं कुछ फैंस निराश भी हुए।
फैंस को भाया दिग्गज स्टार्स का एक्शन अंदाज
फिल्म ‘पेट्रियट’ के टीजर में मोहनलाल और ममूटी को साथ देखकर उनके फैंस दीवाने से हो गए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘क्या सीन्स हैं, खासकर ममूटी और मोहनलाल को साथ देखने का मतलब है कि कमाल का कंटेंट होने वाला है।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘पूरा टीजर ही कमाल है, खासकर फाइट सीन्स में ममूटी का लुक बेहतरीन है।’ एक और फैन को खुशी है कि ममूटी और मोहनलाल 12 साल बाद साथ नजर आ रहे हैं। वह ट्विटर पर लिखता है, ‘एक बात तो तय है कि यह मलयालम सिनेमा की बेस्ट फिल्म होने वाली है।’
कुछ फैंस निराश भी हुए
एक तरफ तो मोहनलाल और ममूटी के फैंस ‘पेट्रियट’ के टीजर को देखकर खुश हैं। वहीं कुछ फैंस को निराशा भी हुई। एक यूजर लिखता है, ‘क्या आप मलयालम सिनेमा के बड़े सितारों को एक साथ लाते हुए टीजर इसी तरह बनाते हैं? ‘पेट्रियट’ के मेकर्स कुछ तो शर्म करो। कमजोर बैकग्राउंड स्कोर, घटिया कट और घटिया कलर ग्रेडिंग ने टीजर को बेकार बना दिया है।’ एक और फैन ने कमेंट किया, ‘टीजर निराशाजनक है, कोई हाइप क्रिएट नहीं करता है। ममूटी और मोहनलाल की मौजूदगी भी इसे और बेहतर नहीं बना पाई। म्यूजिक भी कमजोर लगता है। हालांकि, एक्शन सीक्वेंस दमदार लगते हैं।'
टीजर में दिखी जासूसी कहानी की झलक
फिल्म के टीजर की बात करें तो इसमें जासूनी कहानी की फिल्म मिलती है। साथ ही दिग्गज कलाकार एक्शन करते हुए दिखे। फिल्म में मोहनलाल, ममूटी और फहाद फासिल के अलावा नयनतारा, रेवती और कुंचको बोबन भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट का जिक्र अभी मेकर्स ने नहीं किया है।