फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohan Babu: पत्रकार के साथ अभद्रता करने के मामले में मोहन बाबू ने मांगी माफी, पेश की सफाई

Fri, 13 Dec 2024 09:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohan Babu Manchu Manoj Family Feud: अपने घरेलू संपत्ति विवाद के बीच मीडियाकर्मी पर हमला करने के मामले में अभिनेता मोहन बाबू पर एफआईआर दर्ज हुई। इस मामले में अभिनेता ने माफी मांगी है।
विज्ञापन
मोहन बाबू - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मोहन बाबू इन दिनों अपने घर के संपत्ति विवाद को लेकर सुर्खियों में हीं। इस बीच अभिनेता ने अपने हैदराबाद स्थित आवास पर बीते मंगलवार को एक मीडियाकर्मी पर हमला किया। इसे लेकर मोहन बाबू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पत्रकार पर हमले के बाद मोहन बाबू ने माफी मांगी है। उन्होंने इस संदर्भ में सफाई पेश की है।

विज्ञापन

Smita Patil B'day: फिल्मों में आने से पहले ये काम करती थीं स्मिता पाटिल, सड़क पर गिरी तस्वीर ने बदल दी तकदीर

इस वजह से जवाब देने में हुई देर
मोहन बाबू ने अपनी गलती मानते पत्रकार पर हमले की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और खेद जताया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों के चलते उन्हें जवाब देने में देरी हुई। उन्होंने इस मामले में सभी से धैर्य रखने को कहा है। मोहन बाबू ने गुरुवार 12 दिसंबर को सफाई देते हुए कि कुछ असामाजिक तत्व जबरन उनके घर में घुस आए, जिससे स्थिति बहुत तनावपूर्ण हो गई और वे आपा खो बैठे। उन्होंने पत्रकार को आईं चोट के लिए माफी मांगी।

माइक छीनकर किया पत्रकार पर हमला
मंचू परिवार का झगड़ा मीडिया की सुर्खियों में है। अपने घरेलू विवाद के बीच बीते दिनों मोहन बाबू ने पत्रकार रंजीत कुमार के साथ अभद्रता की। विवाद के बारे में पूछे जाने पर मोहन बाबू ने पत्रकार का माइक छीन लिया और अभद्रता करते हुए हमला किया। रंजीत कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में उन्हें तीन फ्रैक्चर हुए हैं। घटना के बाद मोहन बाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसे लेकर अब मोहन बाबू ने माफीनामा जारी किया। 
Singham Again OTT Release: आज इस प्लेटफॉर्म पर देखिए सिंघम अगेन, लेकिन अजय-करीना की फिल्म से जुड़ा एक ट्विस्ट
विज्ञापन

विष्णु मांचू बोले- हम पत्रकार के संपर्क में हैं
इस मामले पर बात करते हुए मोहन बाबू के बेटे विष्णु मांचू ने स्पष्ट किया कि यह घटना दुर्घटनावश हुई और अनजाने में हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे घायल पत्रकार रंजीत और उनके परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें मदद प्रदान कर रहे हैं। 
Allu Arjun: सामने आया अल्लू अर्जुन के पटना इवेंट का प्रशांत किशोर कनेक्शन, दिल्ली की हलचल का हैदराबाद में असर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें