फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Martin Sebastian: फिल्म निर्माता मार्टिन सेबेस्टियन गिरफ्तार, 78.60 लाख की ठगी और यौन शोषण का आरोप

Thu, 02 Feb 2023 11:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महिला ने जनवरी में शिकायत के लिए एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद मार्टिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, लेकिन इस केस में उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
मार्टिन सेबेस्टियन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता और व्यवसायी मार्टिन सेबेस्टियन को पुलिस ने यौन शोषण मामले में गिरफ्तार किया है। त्रिशूर की एक महिला की शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी की गई। शिकायत में महिला का कहना है कि उसे शादी और फिल्मों में काम करने का झांसा देकर साल 2000 से वायनाड, मुंबई, त्रिशूर और बेंगलुरु ले जाया गया। शिकायत के मुताबिक, मार्टिन ने महिला से 78.60 लाख रुपये और 80 तोला सोना भी ले लिए। 

यह भी पढ़ेंं- Sembi: ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार तमिल थ्रिलर 'सेम्बी', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

महिला ने जनवरी में शिकायत के लिए एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद मार्टिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, लेकिन इस केस में उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई थी। जमानत के बावजूद उन्हें पूछताछ के लिए जांच अधिकारियों के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद वह दूसरे दिन पूछताछ के लिए पेश भी हुए। गुरुवार को जब वह दोबारा पूछताछ के लिए आए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह भी पढ़ेंं- Rishikesh: चार दिन एकांतवास में रहीं पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज, गंगा किनारे योग-ध्यान से पाई नई ऊर्जा, तस्वीरें

फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटाने के लिए उन्हें विभिन्न स्थानों पर ले जा रही है। बता दें कि मार्टिन सेबेस्टियन का विवादों से पुराना नाता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1986 से 1992 के बीच उनका नाम कई घोटालों में आ चुका है। बकरी, सागौन और मैग्नेशियम घोटालों में उनका नाम आ चुका है। उन दिनों कई लोग ठगी का शिकार हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो उसके बाद, उन्होंने अपना नाम बदलकर सीएस मार्टिन रख लिया और फिल्म निर्माण में सक्रिय हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें