फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marco: 'मार्को' फिल्म लीक होने के बाद उन्नी मुकुंदन ने किया फैंस से आग्रह, बोले- 'कृपया पाइराइड कॉपी न देखें'

Thu, 02 Jan 2025 10:19 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मार्को से इन दिनों फैंस के बीच चर्चा में बने उन्नी मुकुंदन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से एक गुजारिश की है। उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि वे फिल्म की पाइराइड कॉपी या उसे डाउनलोड करके न देखें।
विज्ञापन
उन्नी मुकुंदन - फोटो : इंस्टाग्राम @iamunnimukundan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नी मुकुंदन ने मार्को की सफलता का जश्न मना रहे हैं लेकिन उन्होंने फिल्म लीक होने पर अपनी बात कही है। उन्होंने फिल्म के लीक होने की बात पर अपनी राय साझा की है। उन्होंने अपने फैंस से पाइराइड कॉपी न देखने का आग्रह किया है। प्रशंसकों से उन्होंने एक खास अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्नी मुकुंदन ने की प्रशंसकों से गुजारिश
मलायालम फिल्म अभिनेता उन्नी मुकुंदन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "कृपया पायरेटेड फिल्में न देखें। हम असहाय हैं। मैं असहाय महसूस कर रहा हूं। केवल आप ही इसे रोक सकते हैं। फिल्मों को ऑनलाइन न देखकर उसे डाउनलोड करके देखें। यह एक अनुरोध है।"
 

उन्नी मुकुंदन - फोटो : इंस्टाग्राम @iamunnimukundan
फैंस ने किए ऐसे कमेंट
मार्को फिल्म लीक होने के बाद इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके सपोर्ट में आ गए। नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया, जो भी प्रिंट आ जाएं, अगर ये फिल्म थिएटर में नहीं देखी गई तो ये केवल उनका नुकसान है। एक अन्य फैन ने लिखा- थिएटर का मजा ही दूसरा है। एक और फैन ने कहा- हम इसे थिएटर में देखना पसंद करते हैं, लेकिन हमारे आस पास के सिनेमाघरों में ये रिलीज नहीं हुई है।

यह खबर भी पढ़ें- Anurag Kashyap: हिंदी फिल्म निर्माताओं ने ही नहीं रखा अपने दर्शकों का ध्यान, अनुराग कश्यप का बेबाक बयान
विज्ञापन

मार्को फिल्म को मिला फैंस का प्यार
20 दिसंबर को रिलीज के बाद फिल्म 'मार्को' को फैंस का बहुत सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करने को मिल रहा है। मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार उन्नी मुकुंदन इससे पहले फिल्म जय गणेश के कारण चर्चा में रहे। दर्शक उन्नी मुकुंदन को इससे पहले 'जनता गैराज', 'भागमथी' और 'यशोदा' में देख चुके हैं। 'मार्को' का निर्देशन हनीफ अडेनी ने किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें