फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manchu Mohan Babu: मंचू मोहन बाबू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पत्रकार पर हमला करने के मामले में मिली जमानत

Thu, 13 Feb 2025 01:47 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ तेलुगू अभिनेता और पूर्व सांसद मंचू मोहन बाबू को टीवी पत्रकार पर हमला करने के मामले में जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन
मोहन बाबू - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ तेलुगू अभिनेता और पूर्व सांसद मंचू मोहन बाबू को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सासंद को टीवी पत्रकार पर हमला करने के मामले में जमानत दे दी है।
विज्ञापन

दिसंबर में हुआ था मामला
बता दें कि दिग्गज तेलुगु अभिनेता मोहन बाबू पर आज 11 दिसंबर को केस दर्ज किया गया। 10 दिसंबर 2024 की शाम को मोहन बाबू पर रंगारेड्डी जिले के जलपल्ली में अपने आवास पर एक पत्रकार पर हमला करने का आरोप लगाया गया। यह घटना शाम करीब 7:50 बजे हुई, जब पत्रकार अन्य मीडिया कर्मियों के साथ अभिनेता और उनके बेटे और अभिनेता मांचू मनोज के बीच चल रहे विवाद को कवर कर रहे थे।

पत्रकार को हुए फ्रैक्चर
यह मारपीट इतनी बढ़ गई थी कि पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उसकी जाइगोमैटिक हड्डी में कई फ्रैक्चर हो गए थे। वरिष्ठ अभिनेता के खिलाफ मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर द्वारा अपने अभिनेता बेटे मांचू मनोज के साथ चल रहे विवाद के बारे में पूछे जाने पर भड़के पूर्व सांसद मोहन बाबू ने माइक छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला किया था।

बेटे ने कही ऐसी बात
इस मामले पर बात करते हुए मोहन बाबू के बेटे विष्णु मांचू ने स्पष्ट किया कि यह घटना दुर्घटनावश हुई और अनजाने में हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे घायल पत्रकार रंजीत और उनके परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें मदद प्रदान कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

घरेलू विवाद भी चर्चा में
मोहन बाबू और मांचू मनोज के बीच संपत्ति और पारिवारिक मुद्दों को लेकर बढ़ते विवाद के कारण मांचू परिवार सुर्खियों में रहा। मोहन बाबू ने मनोज पर उनके घर पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया, जबकि मनोज ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने हमेशा उनके भाई विष्णु मांचू के प्रति पक्षपात किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें