साउथ इंडस्ट्री अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन अब इसी इंडस्ट्री से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इस इंडस्ट्री से जुड़ी एक मशहूर अभिनेत्री को बदनाम करने की कोशिश की गई है। जानकारी के मुताबिक, एक साउथ अभिनेत्री की तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई है। अश्लील तस्वीरों पर अभिनेत्री का चेहरा एडिट किया गया है। इसके अलावा, एक शख्स लंबे समय से अभिनेत्री का पीछा करते हुए भी पाया गया है, जिसके बाद उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया।