इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस आदमी ने महिला को बदनाम करने के लिए ट्विटर पर फेक अकाउंट भी बनाया था, जिसका नाम साईरावी267' है। यह अकाउंट बनाने के बाद ही आदमी ने अभिनेत्री का पीछा करना शुरू कर दिया था। हैरानी की बात यह कि आदमी ने अभिनेत्री की एडिट की गई अश्लील तस्वीरों को अलग-अलग साइट्स पर शेयर करने की कोशिश की। हालांकि, यह मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो साइबर क्राइम पुलिस ने इस शक्स को धर दबोचा।
Sharman Joshi: 'गोलमाल' की अगली किश्त में शरमन जोशी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी ने भरी हामी?
बता दें कि मनोरंजन जगत में इस तरह का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों की तस्वीरों को एडिट करके अश्लील बनाया गया और फिर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा चुका है।