फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamukkoya: सेल्फी लेने वालों की भीड़ में फंसकर गिरे मलयालम एक्टर मामुकोया, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Wed, 26 Apr 2023 07:41 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मामुकोया मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के एक लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन हैं। मलप्पुरम में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान वह गिर पड़े।
विज्ञापन
मामुकोया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता मामुकोया बीती शाम पूंगगोड जनकीय सेवन्स फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के लिए मलप्पुरम गए हुए थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और अभिनेता फुटबॉल फील्ड पर ही गिर गए। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

फुटबॉल फील्ड पर गिरे अभिनेता
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मामुकोया के आसपास सेल्फी लेने के लिए उनके आसपास भीड़ जमा हो गई थी, जिसके बाद उन्हें बेचैनी होने लगी थी। अभिनेता ने शिकायत की और वह फील्ड पर ही गिर गए। इसके बाद मामुकोया को तुरंत कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
Bollywood: फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करते ये सेलेब्स, वर्कआउट के लिए घर में ही बनाया शानदार जिम
विज्ञापन


फैंस हुए पेरशान
मामुकोया मलयालम सिनेमा में जाने से पहले एक थिएटर कलाकार थे और एक लोकप्रिय हास्य अभिनेता और अभिनेता बन गए। उन्होंने 450 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और दो राज्य पुरस्कार भी जीते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस दिग्गज अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

Moushumi Chatterjee: 10वीं क्लास में ही हो गई थी मौसमी चटर्जी की शादी, मां बनने के बाद शुरू की फिल्मी पारी

हार्ट अटैक की भी हैं खबरें
गौरतलब है कि अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने की भी अफवाहें हैं, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है। वह कथित तौर पर कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में है। मलयालम अभिनेता 76 साल के हैं। मामुकोया 'फ्लेमेन इम पैराडीज' नामक एक स्विस फिल्म में भी काम कर चुके हैं।  
Kabzaa Hindi: रानी मधुमति की ‘आवाज’ बनकर आकांक्षा ने खींचा ध्यान, डबिंग जगत में हुई नए सितारे की एंट्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें