फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल फिल्म में मलयालम कलाकार को कास्ट करने पर बवाल, ममिता बैजू ने दिया रिएक्शन, कहा- मेरे लिए यह उपहार है

Sat, 25 Apr 2026 04:54 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mamitha Baiju: हाल के वर्षों में तमिल के दर्शकों ने इस बात की मांग की है कि फिल्ममेकर फिल्म में लीड रोल के लिए किसी क्षेत्रीय कलाकार को लें। इस मामले पर ममिता बैजू ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
ममिता बैजू - फोटो : इंस्टाग्राम@mamitha_baiju
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की अभिनेत्री ममिता बैजू अपनी अपकमिंग फिल्म 'कारा' की रिलीज को लेकर तैयार हैं। इसमें वह धनुष के साथ नजर आएंगी। पिछले कुछ वर्षों से तमिल दर्शक, फिल्ममेकर्स से यह मांग कर रहे हैं कि वे मुख्य भूमिकाओं में क्षेत्रीय कलाकारों को ही कास्ट करें। इस बीच विग्नेश राजा को इस बात के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है कि उन्होंने 'कारा' में मलयालम अभिनेत्री ममिता बैजू को कास्ट किया। इस मामले पर ममिता बैजू ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन

ममिता बैजू - फोटो : इंस्टाग्राम@mamitha_baiju
क्या चाहती हैं ममिता बैजू?
सुधीर श्रीनिवासन के साथ बातचीत में, जब ममिता से तमिल फिल्मों की कास्टिंग को लेकर चल रही चर्चा पर उनकी राय पूछी गई, तो उन्होंने कहा, 'जब मुझे यह मौका मिला, तो मैंने इसे लपक लिया। एक अभिनेत्री के तौर पर, मैं हमेशा कुछ नया आजमाने और अपनी अभिनय क्षमता को और अधिक निखारने की कोशिश करती हूं। मुझे ऐसा करने का मौका मिल रहा है और मैं इसे कर रही हूं। इसलिए, यह सबसे पहले फिल्ममेकर की पसंद होती है, जो मुझे किसी खास किरदार में देखते हैं। मैं उन्हें मना नहीं कर सकती। मैं काम करना चाहती हूं और अपनी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती हूं।'

Kara Trailer: जारी हुआ कारा' का ट्रेलर, खाड़ी युद्ध के असर से बचने के लिए धनुष ने चुना मुश्किल रास्ता

 

ममिता बैजू - फोटो : इंस्टाग्राम@mamitha_baiju
ममिता के लिए सबसे बड़ा उपहार
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे यह मौका मिल रहा है, इसलिए यह बिल्कुल भी अनुचित नहीं है। अगर मैं उस किरदार में पूरी तरह से ढल पाती हूं और दर्शकों को विश्वसनीय लगती हूं, तो यह मेरी उपलब्धि है। अगर कोई किरदार ग्रामीण पृष्ठभूमि का है और मैं उसमें पूरी तरह से फिट बैठती हूं, तो मेरे लिए यह उपहार है। इससे भाषा की सीमाएं टूटती हैं। यह मेरा पेशा है, और अपनी सीमाओं का विस्तार करना मेरी जिम्मेदारी है।'

ममिता बैजू - फोटो : इंस्टाग्राम@mamitha_baiju
धनुष के बारे में क्या बोली ममिता?
ममिता बैजू ने धनुष के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में भी बात की और बताया कि वह एक समर्पित अभिनेता हैं, जो अपने किरदार पर बहुत कड़ी मेहनत करते हैं।
विज्ञापन

ममिता बैजू - फोटो : इंस्टाग्राम@mamitha_baiju
'कारा' की स्टारकास्ट
'कारा' में धनुष और ममिता के अलावा जयराम, करुणास, सूरज वेंजारामूडु और के.एस. रविकुमार जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करता है। इसके निर्देशक विग्नेश राजा हैं। यह 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

iframe width="1034" height="582" src="https://www.youtube.com/embed/tCRp9T1eD8Y" title="Bhooth Bangla Movie Review: अक्षय कुमार-प्रियदर्शन ने क्या दिखा डाला? Akshay Kumar | Bhooth Bangla" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen>
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें