फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलराज कलारिकल: 'कापी स्क्वाड' फेम निर्देशक का निधन, 27 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; होटल में मिला शव

Sat, 17 Oct 2026 04:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Belraj Kalarickal Passed Away: मलयालम के युवा निर्देशक बेलराज कलारिकल का अचानक निधन हो गया है। उनकी उम्र सिर्फ 27 साल थी। उनका शव होटल के एक कमरे में मिला।
 
विज्ञापन
बेलराज कलारिकल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम निर्देशक बेलराज कलारिकल शनिवार 17 अक्तूबर को कोच्चि के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। वह 27 वर्ष के थे। हाल ही में उनकी मलयालम सीरीज 'कापी स्क्वाड' रिलीज हुई थी। युवा निर्देशक के अचानक निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में गम की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


हालांकि रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बेलराज को शायद हार्ट अटैक आया होगा, लेकिन उनकी मौत के सही कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Trending Videos

जियोहॉटस्टार ने दी श्रद्धांजलि
युवा निर्देशक के निधन की खबर आने के बाद जियोहॉटस्टार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्लेटफॉर्म ने एक संदेश शेयर किया, जिसमें लिखा है, 'कुछ विदाई बहुत जल्दी आ जाती हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, बेलराज कलारिकल।' निर्देशक की सीरीज 'कापी स्क्वाड' यहीं स्ट्रीम हो रही है।
 

राहुल रिजी नायर ने दी श्रद्धांजलि
फिल्म निर्माता और अभिनेता राहुल रिजी नायर ने बेलराज के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा  'भारी मन और गहरे दुख के साथ, हम अपने प्यारे भाई और मार्गदर्शक, 'कापी स्क्वाड' के निर्देशक बेलराज कलारिकल के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं। 'फर्स्ट प्रिंट स्टूडियोज' के संस्थापक सदस्यों में से एक होने के नाते, बेलराज न केवल एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता और हमारी क्रिएटिव टीम की जान थे, बल्कि वे हमारे अपने थे। फिल्म निर्माण के प्रति उनका समर्पण और उनका असीम जुनून न केवल हमारे काम को, बल्कि हमारे व्यक्तित्व को भी आकार देता था। उनके बिना, 'फर्स्ट प्रिंट स्टूडियोज' हमेशा अधूरा रहेगा।'
 

बेलराज का करियर
बेलराज 'फर्स्ट प्रिंट स्टूडियोज' के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। यह प्रोडक्शन हाउस 'ओट्टामुरी वेलिचम' जैसी पुरस्कार विजेता फीचर फिल्म और 'केरल क्राइम फाइल्स' जैसी वेब सीरीज से जुड़ा रहा है। निर्देशन में आने से पहले, उन्होंने 'निझल', 'मधुरम' और 'दाकिनी' जैसी फिल्मों में सहायक के रूप में काम किया था, जहां उन्होंने फिल्म निर्माण के विभिन्न चरणों का अनुभव प्राप्त किया।
विज्ञापन

जल्द हुई थी शादी
  • बेलराज ने हाल ही में अपने निजी जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत की थी। 
  • छह साल तक रिश्ते में रहने के बाद, उन्होंने 11 सितंबर 2026 को अथिरा बिंदु साबू से शादी की। 
  • निर्देशक ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं, जिससे प्रशंसकों को उनके जश्न की एक झलक मिली।
  • बेलराज के अचानक निधन से उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को गहरा सदमा लगा है। 
  • वे एक ऐसे फिल्म निर्माता को खोने का शोक मना रहे हैं, जिनका करियर अभी बस शुरू ही हो रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें