फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयालम टीवी एक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया, राहगीर को मारी टक्कर; क्रिसमस पर कोट्टायम में किया हंगामा

Thu, 25 Dec 2025 07:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malayalam TV actor Christmas Night Ruckus Case In Kottayam: गुरुवार को एक मलयालम टेलीविजन एक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस एक्टर पर कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है। 

विज्ञापन
एक्टर सिद्धार्थ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@sidharth_prabhu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस पर मलयालम टीवी एक्टर ने एक पैदल चलने वाले व्यक्ति को गाड़ी से टक्कर मारी। इस मामले में पुलिस ने एक्टर को हिरासत में लिया है। इस एक्टर ने घटना वाली जगह पर हंंगामा भी किया। यह घटना कोट्टायम (केरल) में नट्टाकोम गवर्नमेंट कॉलेज के पास एमसी रोड पर हुई। 

एक्टर ने एक व्यक्ति को गाड़ी से टक्कर मारी

विज्ञापन

पीटीआई की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि सिद्धार्थ प्रभु नाम का एक्टर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। उसने गाड़ी चलाते वक्त अपना कंट्रोल खो दिया और सड़क पर चल रहे एक लॉटरी टिकट बेचने वाले शख्स को टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

हादसे के बाद किया हंगामा 
हादसे के बाद एक्टर सिद्धार्थ ने कथित तौर पर मदद करने आए लोगों के साथ बुरा व्यवहार किया, उन हमला किया। गवाहों ने बताया कि एक्टर ने उन्हें गाली दी। उनमें से कुछ पर हमला करने की कोशिश की, जिससे मौके पर हाथापाई हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थिति बिगड़ गई थी। पुलिस के अनुसार एक्टर सिद्धार्थ ने स्थिति को कंट्रोल करने आए अधिकारियों के साथ भी बुरा बर्ताव किया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आखिरकार एक्टर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें