मोहनलाल बोले- उन्होंने मुझे यादगार किरदार दिए
ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता के साथ अपने खास रिश्तों को याद करते हुए मोहनलाल ने कहा, 'एमटी ने मुझे मेरे फिल्मी करियर में कुछ सबसे यादगार किरदार दिए। वे मेरे संस्कृत नाटकों को देखने के लिए मुंबई भी आए और जब भी मैं कोझिकोड जाता था, उनसे जरूर मिलता था। एमटी के लिखे किरदारों में अभिनय करना मेरे लिए गर्व की बात रही'। उनके अलावा अभिनेता ममूटी ने एमटी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है।
ममूटी और कमल हासन ने जताया शोक
ममूटी ने लिखा, 'एमटी के दिल में जगह पाना मेरे करियर का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मैंने कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो उनकी आत्मा को दर्शाते हैं। हालांकि अब मैं उन सभी को याद नहीं कर सकता। एक पूरा युग खत्म हो रहा है। चार-पांच महीने पहले एर्नाकुलम में एक कार्यक्रम के दौरान जब वे लड़खड़ा गए, तो मैंने उन्हें गोद में उठाया, तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने पिता को गोद में उठा रहा हूं'। एक्टर और प्रोड्यूसर कमल हासन ने भी एनटी को श्रद्धांजलि ती। कमल हासन ने दिग्गज कलाकार के साथ 'कन्याकुमारी' और 'मनोरथंगल' जैसी फिल्मों में काम किया था।
ये खबर भी पढ़ें:
Krrish 4: 'कृष 4' के प्रशंसकों के लिए आई बड़ी खबर, जानें कब शूटिंग शुरू करेंगे ऋतिक रोशन?
हरिहरन और मंजू वारियर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कमल हासन ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'फिल्म 'कन्याकुमारी' के निर्माता के रूप में उनके साथ मेरी दोस्ती ने मुझे मलयालम स्क्रीन की दुनिया से परिचित कराया। यह दोस्ती पचास साल पुरानी थी, जो हाल ही में आई 'मनोरथंगल' तक जारी रही। एक महान लेखक को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि'। एमटी के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके निर्देशक हरिहरन भी एमटी को याद कर भावुक हो गए। इनके अलावा अभिनेत्री मंजू वारियर ने एमटी को श्रद्धांजलि दी और उन्हें आधुनिक मलयालम लेखकों के पिता समान बताया। उन्होंने लिखा, 'मलयालम साहित्य और सिनेमा को शानदार बनाने के लिए धन्यवाद'।