फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malayalam Cinema: मलयालम सिनेमा के दो मशहूर निर्देशक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया हाइब्रिड गांजा

Sun, 27 Apr 2025 09:26 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malayalam Directors Arrested: मलयालम सिनेमा के दो मशहूर निर्देशक खालिद रहमान और अशरफ हमजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास से हाइब्रिड गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
खालिद रहमान, अशरफ हमजा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोच्चि में  केरल पुलिस की आबकारी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मशहूर मलयालम फिल्म निर्देशक खालिद रहमान और अशरफ हमजा को गिरफ्तार किया। उनके साथ उनके दोस्त शालिफ मोहम्मद भी पकड़े गए। पुलिस ने इनके पास से 1.6 ग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद किया। यह छापेमारी कोच्चि के एक फ्लैट में रात करीब 2 बजे की गई, जो सिनेमैटोग्राफर समीर ताहिर ने किराए पर लिया था।

विज्ञापन

Suhana Khan: पैपराजी को देख क्यों घबरा गईं अनन्या पांडे-सुहाना खान? वीडियो वायरल

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
मैनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोच्चि के पुरवा ग्रैंडबे फ्लैट नंबर 506 में गांजा रखा गया है। आबकारी विभाग की विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई की और छापेमारी के दौरान तीनों को गांजा इस्तेमाल करने की तैयारी करते हुए पकड़ा। एक अधिकारी ने इस बारे में कहा, "हमने तीनों को हिरासत में लिया है और उनके पास से हाइब्रिड गांजा जब्त किया है। पूछताछ में पता चला है कि ये लोग लंबे समय से गांजा का इस्तेमाल कर रहे थे।"
Love And War: पोस्टपोन की खबरों के बीच 'लव एंड वॉर' को मिली नई रिलीज डेट! जानें कब दस्तक देगी फिल्म

आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने तीनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 की धारा 20(बी)(2)ए और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि फ्लैट के मालिक की जानकारी अभी जुटाई जा रही है।

मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक हैं दोनों
खालिद रहमान मलयालम सिनेमा के चर्चित निर्देशक हैं, जिन्होंने 'अनुरागा करिक्किनवेल्लम', 'उंडा', और 'थल्लूमाला' जैसी शानदार फिल्में दी हैं। उनकी हालिया फिल्म 'अलप्पुझा जिमखाना' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। वहीं, अशरफ हमजा 'तमाशा' और 'भीमंते वझी' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन

शाइन टॉम चाको का मामला भी आया था सामने
यह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स से जुड़ा दूसरा बड़ा मामला है जो हाल के हफ्तों में सामने आया है। कुछ समय पहले अभिनेता शाइन टॉम चाको उस एक होटल से ड्रग रेड के दौरान भागते हुए देखा गया था। बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसी दिन जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें