'मंजुम्मेल बॉयज'
यह मलयालम फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी 'मंजुम्मेल बॉयज' का प्रदर्शन जबर्दस्त रहा था। यह फिल्म बीते वर्ष फरवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सौबिन शाहिर और श्रीनाथ भासी अहम रोल में हैं। इस फिल्म को करीब 20 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया। वहीं, कमाई के मामले में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 141 करोड़ रुपये कमाए थे। ओटीटी पर यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
'ऑफिसर ऑन ड्यूटी'
यह मलयालम फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई। 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के हर मोड़ पर खतरनाक ट्विस्ट देखकर दर्शकों की आंखें खुली रह गई थीं। इस फिल्म में कुंचाको बोबन, प्रियामणि और ऐश्वर्या राज ने अहम रोल अदा किया है। इस फिल्म को सिर्फ 10 से 12 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया। मगर, बॉक्स ऑफिस पर इसने 55 करोड़ रुपये की कमाई की। इसने केरल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल किया था। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
'दृश्यम'
मलयालम इंडस्ट्री की इस फिल्म की गूंज बॉलीवुड तक रही। इस फिल्म का हिंदी रीमेक बन चुका है। मलयालम में 'दृश्यम' साल 2013 में रिलीज हुई। इस फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में नजर आए। इसे सिर्फ पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। वहीं, कमाई के मामले में इसने 75 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया। बॉलीवुड में इसी नाम से इस फिल्म का रीमेक बना। 'दृश्यम' के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और दोनों में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए।
'आवेशम'
यह मलयालम इंडस्ट्री की एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसे फहाद फासिल ने प्रोड्यूस किया था। इसके हीरो भी वे खुद ही थे। 'आवेशम' का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 156 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
'प्रेमलु'
इसके अलावा मलयालम सिनेमा की बेस्ट फिल्मों में 'प्रेमलु' भी शामिल है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे सिर्फ तीन करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया। वहीं, कमाई के मामले में इसने करीब 136 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।