पुलिस ने दर्ज किया अभिनेता के खिलाफ केस
मावेलिकारा पुलिस ने बताया कि कई धाराओं के तहत अभिनेता विनायकन पर केस दर्ज हुआ है। इसमें किसी महिला की गरिमा का अपमान करने या उसकी निजता में दखल देने के इरादे से किए गए कृत्य से संबंधित धारा भी शामिल है। साथ ही आईटी एक्ट और केरल पुलिस एक्ट की धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि जांच शुरू हो गई है। अभिनेता का बयान दर्ज किया जाएगा। यह पहली बार नहीं है, जब विनायकन विवादों में घिरे हैं। पहले भी अभिनेता पर मानहानि और सार्वजनिक उपद्रव के कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं।