फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalabhavan Navas Passes Away: होटल में मृत पाए गए मलयालम एक्टर कलाभवन नवास, निधन से इंडस्ट्री स्तब्ध

Sat, 02 Aug 2025 01:38 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malayalam Actor Kalabhavan Navas found Dead In Hotel: मलयालम सिनेमा के लिए दुखद खबर है। अभिनेता कलाभवन नवास के निधन की जानकारी मिली है। वह एक होटल में मृत पाए गए।

विज्ञापन
अभिनेता कलाभवन नवास का निधन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम फिल्म एक्टर, मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन नवास शुक्रवार शाम को चोट्टानिक्कारा स्थित एक होटल में मृत पाए गए। 51 साल के कलाभवन नवास एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हाेटल में ठहरे हुए थे, जहां उनके मृत पाए जाने की सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस को दिल का दौरा पड़ने का संदेह 
पीटीआई के अनुसार पुलिस ने बताया कि जिस होटल में अभिनेता कलाभवन ठहरे थे, उसके कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। अभिनेता को जल्द ही एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को संदेह है कि कलाभवन को दिल का दौरा पड़ा था।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जताया शोक 
विज्ञापन

कलाभवन नवास एक टैलेंटेंड एक्टर, मिमिक्री आर्टिस्ट थे। मलयालम सिनेमा में वह सिंगिंग में भी कर चुके हैं। इन्हें मिमिक्री, एक्टिंग, सिंगिंग सभी के लिए दर्शकों ने सराहा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अभिनेता कलाभवन नवास के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें