फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya 46 First Look: इस दिन रिलीज होगा Suriya 46 का फर्स्ट लुक; मेकर्स ने शेयर की जानकारी

Sun, 01 Mar 2026 01:19 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suriya 46 First Look: अभिनेता सूर्या की आगामी फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित हैं। इस उत्साह को मेकर्स ने और बढ़ा दिया है। दरअसल, जल्द इसका फर्स्ट लुक जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
'सूर्या 46' की पूजा सेरेमनी की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सूर्या अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। अस्थाई तौर पर इसे 'सूर्या 46' कहा जा रहा है। इस फिल्म के एलान के बाद से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। अब जल्द ही उन्हें अपने चहेते सितारे की आगामी फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी। मेकर्स ने इसका एलान किया है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे फर्स्ट लुक?

विज्ञापन

सोमवार को आएगा फर्स्ट लुक
प्रोडक्शन हाउस ने रविवार को सोशल मीडिया अकाउंट से यह घोषणा की है कि फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जाएगा। साझा किए गए पोस्ट में बताया गया कि फिल्म का फर्स्ट लुक 2 मार्च को आएगा। पोस्टर के साथ, मेकर्स ने एक कैप्शन भी लिखा, 'एक शानदार नजारा बनने वाला है। एक ऐसी मौजूदगी, जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते। 'सूर्या 46' का फर्स्ट लुक कल सुबह 10:18 बजे पर आएगा'।
 

इमोशनल फैमिली ड्रामा है फिल्म
फिल्म सूर्या 46 में एक्टर सूर्या के अलावा प्रेमालु फेम ममिता बैजू इस भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा में अहम किरदार निभाएंगी। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बन रही है और इसका निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज मिलकर कर रहे हैं। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। निर्देशक वेंकी एटलुरी इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

रवीना टंडन भी हैं फिल्म का हिस्सा
'सूर्या 46' में रवीना टंडन एक अहम रोल में नजर आएंगी। वहीं, राधिका सरथकुमार भी फिल्म में एक अहम किरदार में हैं। इस फिल्म की शूटिंग बीते साल मई में एक पूजा सेरेमनी के बाद साथ हुई थी। अब फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किए जाने की जानकारी के साथ ही नेटिजन्स का उत्साह देखने लायक है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म का इंतजार है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें