फैंस स्टैंड पर चढ़कर देखने लगे
पुलिस के मुताबिक, कुछ फैंस बेहतर तरीके से यश को देखने के लिए फ्लाइंग DJ स्पीकर स्टैंड पर चढ़ गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग इस स्टैंड पर स्टंट भी कर रहे थे। इसी दौरान स्टैंड का बैलेंस बिगड़ गया और वह अचानक नीचे गिर गया।
इस दौरान कुछ लोग ऊंचाई से नीचे गिर गए और उन्हें चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल घायलों की हालत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
- यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।
- फिल्म में यश एक बड़े गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे।
- फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
- फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है।