कहां और कब दिखाई जाएगी 'वाराणसी' की झलक
फिल्म 'Varanasi' की एक खास झलक Comic Con Mexico 2026 में दिखाई जाएगी। 24 अप्रैल 2026 को Thunder Stage पर एक विशेष पैनल में फिल्म का कुछ हिस्सा दिखाया जाएगा। इस इवेंट में फिल्म के निर्माता एस.एस. कार्तिकेय 'Varanasi to the World' नाम का एक खास सेगमेंट पेश करेंगे।
इसमें दर्शकों को फिल्म की अनोखी झलक दिखाई जाएगी। साथ ही एस.एस. राजामौली का एक खास वीडियो मैसेज भी दिखाया जाएगा। फिल्म के सेट के पीछे के कुछ ऐसे फुटेज भी दिखाए जाएंगी, जो पहले कभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इस सेशन के आखिर में फैंस के साथ लाइव बातचीत भी होगी, जिसमें लोग फिल्म के बारे में सीधे सवाल पूछ सकेंगे।
पहले भी दिखाई जा चुकी है 'वाराणसी' की झलक
पहले भी फिल्म 'वाराणसी' की खास झलक फ्रांस के प्रसिद्ध थिएटर Le Grand Rex में Trailer Festival में दिखाई गई थी, जहां दर्शकों ने बहुत जोरदार तालियां और सीटियां बजाकर इसका स्वागत किया था।
कब रिलीज होगी 'वाराणसी'
फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू ‘रुद्र’ का किरदार निभा रहे हैं, पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभा’ का रोल कर रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा ‘मंदकिनी’ का किरदार निभा रही हैं। इनके लुक पहले ही रिलीज हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। 'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' ने दी 'बाहुबली 2' को पटखनी, तोड़ा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड; जानें 36वें दिन का कलेक्शन