फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेड इन कोरिया' की एक्ट्रेस प्रिया मोहन ने साझा किया कोरिया शूट का दुख बोलीं- खाना भी नहीं खा.....'

Thu, 12 Mar 2026 04:48 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Made In Korea On Ott: 'मेड इन कोरिया' की एक्ट्रेस प्रिया मोहन ने अपने शूटिंग के दौरान कोरिया में हुए अनुभव शेयर किए। 
विज्ञापन
प्रिया मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रिया मोहन की तामिल फिल्म 'मेड इन कोरिया' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कोरिया में शूटिंग करते हुए आई परेशानी के बारे में एक इंटरव्यू में चर्चा की। साथ ही वहां हुए अपने अनुभव के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन

खाना सबसे बड़ा चैलेंज 
अभिनेत्री प्रिया मोहन ने आईएएनएस के साथ हुई बातचीत में अपनी तामिल फिल्म 'मेड इन कोरिया' के काफी कुछ बताया। उन्होंने कहा कि कोरिया में सबसे मुश्किल है खाना मिलना। क्योंकि कोरिया में हर खाने में रेड मीट डाला जाता है वो नहीं खा सकती थीं। आगे एक्ट्रेस ने कहा कि वो मूल रूप से शाकाहारी हैं। मगर उन्होंने कुछ दिनों पहले ही चिकन खाना शुरू किया है। अपने डाइटिंग के वजह से भी वह सब कुछ नहीं खा सकती हैं। 
 
विज्ञापन

प्रिया मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
मौसम का बदलना भी एक मुश्किल 
प्रिया ने बताया कि वो और शूटिंग यूनिट 40 दिनों तक कोरिया में थीं। इस दौरान खाने के साथ-साथ उन्होंने मौसम के बदलाव को भी एक समस्या है। उन्होंने कहा कि कोरिया का मौसम लगातार बदलता रहता है। अगर सुबह गर्मी होती है तो दोपहर में बारिश हो जाती है। वहीं रात में बर्फ गिरने लगती है। इस मौसम की वजह से काफी शूटिंग में काफी मुश्किलें होती हैं। 
काफी एंजॉय की फिल्म की शूटिंग
मेड इन कोरिया एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है। इसमें कई कोरियन एक्टर्स भी काम कर रहे हैं। प्रिया मोहन ने अपनी बातचीत में कहा कि मुश्किलों के बावजूद उन्हें फिल्म करने में काफी मजा आया। खास तौर पर कोरियन एक्टर्स के साथ एक्टिंग का अनुभव काफी खास रहा। प्रिया ने कहा कि कोरियन एक्टर्स स्क्रिप्ट पढ़ने से ज्यादा स्वाभाविक एक्टिंग पर ध्यान देतें हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने पहले इंटरनैशनल प्रोजेक्ट के लिए काफी खुश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें