फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, यूजर्स बोले- 'एक्शन मोड में क्वीन'

Tue, 26 May 2026 09:45 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maa Inti Bangaaram Trailer: सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें सामंथा का धमाकेदार एक्शन अवतार देखने को मिला। ट्रेलर को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
मां इंटी बंगारम ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रूथ प्रभु की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'मां इंटी बंगारम' का ट्रेलर आखिरकार तौर पर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में समंथा को पहले से बिल्कुल अलग और एक्शन स्टाइल में देखा जा सकता है। ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है ट्रेलर में खास
ट्रेलर की शुरुआत में सामंथा एक अच्छी बहू बनने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। परिवार की उम्मीदों को पूरा करने में उन्हें काफी मुश्किलें आती हैं। लेकिन अचानक कहानी में ट्विस्ट आता है और सामंथा अपने परिवार की रक्षा के लिए खतरनाक दुश्मनों से लड़ती नजर आती हैं। ट्रेलर में उनके एक्शन सीन्स बहुत दमदार हैं।

फिल्म 'मां इंटी बंगारम' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'मां इंटी बंगारम'
सामंथा की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' पहले 15 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। फिल्म 'मां इंटी बंगारम 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर जारी किया और लिखा, 'अब ट्रिगर दबाने का समय आ गया है।' फिल्म के निर्देशक नंदिनी रेड्डी हैं। इसे राज, सामंथा रूथ प्रभु और हिमांक ने मिलकर बनाया है।

यूजर्स के रिएक्शन
सामंथा की फिल्म फिल्म 'मां इंटी बंगारम' के ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी राय पेश कर रहे हैं। 
  • एक यूजर ने लिखा, 'बेसब्री से इंतजार है'
  • दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्वीन वापस आ गई है'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'क्वीन ऑफ हार्ट्स फिर से एक्शन मोड में लौट आई हैं'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर तो एकदम धमाकेदार है'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'सबसे बेहतरीन ट्रेलर'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'स्क्रीन की असली रानी लौट आई है'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर देखने में बेहद शानदार है'
विज्ञापन

क्या है 'मां इंटी बंगारम' की कहानी?
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो पारंपरिक परिवार में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली लगती है। लेकिन परिवार को यह पता नहीं होता कि उसके अंदर क्या राज छिपा है। जब उसका पुराना अतीत वापस लौटता है, तो उसे अपने परिवार की रक्षा करनी पड़ती है, वो भी बिना अपनी असली पहचान बताए।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें