फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लोका चैप्टर 2' पर अब तक इतना हुआ काम! निर्देशक ने बताया किस मकसद से बनाया था फिल्म का पहला हिस्सा

Sun, 21 Dec 2025 04:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lokah Chapter 2 Update: फिल्म 'लोका चैप्टर 1' के निर्देशक ने फिल्म के अगले हिस्से को लेकर बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के पहले हिस्से को किसी दूसरे मकसद से बनाया था।
विज्ञापन
डोमिनिक अरुण, लोका चैप्टर 1 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक डोमिनिक अरुण अपनी फिल्म 'लोका चैप्टर 1' की कामयाबी के बाद चर्चा में आए। हाल ही में उन्होंने फिल्म की कामयाबी और 'लोका चैप्टर 2' के बारे में कई बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इस फिल्म की कामयाबी ने उन्हें हैरान कर दिया। उनके मुताबिक फिल्म बनाने का उनका मकसद सिर्फ आनंद लेना है।
विज्ञापन

अपने आनंद के लिए बनाई फिल्म
हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में डोमिनिक अरुण ने बताया 'मेरे लिए, इस तरह की सफलता कभी प्लान का हिस्सा नहीं थी। मैं बस एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता था जिसे देखकर मुझे मजा आए। जिसमें मेरे नजरिए से सुपरहीरो सिनेमा से जुड़े रोमांच और शानदार सीन हों।'
डोमिनिक ने आगे बताया 'पहली बार मुझे कामयाबी तब मिली जब मैंने अपने दोस्तों को स्क्रिप्ट सुनाई। तभी मुझे लगा कि यह काम कर रहा है। हर कोई इसे एन्जॉय कर रहा था और समझ रहा था कि मैं क्या कहना चाह रहा था।'

लोका चैप्टर 1 - फोटो : एक्स
रिलीज के बाद फिल्म ने बनाई अलग पहचान
दोस्तों से मिले रिस्पॉन्स से खुश होकर, डोमिनिक ने बताया 'मैं जल्द ही स्क्रिप्ट को लेकर दुलकर सलमान के पास गया। दुलकर तुरंत तैयार हो गए। इसे सुनने के बाद वह बहुत एक्साइटेड हो गए, और इस तरह फिल्म बनी। एक बार जब यह रिलीज हुई, तो इसने अपनी एक अलग पहचान बना ली।'

उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी एक्टिंग? 51 साल की अभिनेत्री ने अफवाहों पर दिया रिएक्शन; OTT को लेकर कही ये बात

'लोका चैप्टर 2' पर डोमिनिक ने दी अपडेट
डोमिनिक ने आगे कहा 'फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने का कोई फॉर्मूला नहीं है। इसलिए मैं बेसिक चीजों पर वापस जा रहा हूं। मैं लिख रहा हूं और धीरे-धीरे चीजों को समझ रहा हूं। मेरे ऊपर दबाव है। मैं अब तक सिर्फ कुछ ही सीन लिख पाया हूं।'
विज्ञापन

'लोका चैप्टर 1' के बारे में
28 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'लोका चैप्टर 1' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी मिली। इसे क्रिटिक्स से भी खूब तारीफ मिली। इस डार्क फैंटेसी सुपरहीरो फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में हैं। इसे दुलकर सलमान की वेफेयरर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें