फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'जन नायकन' पर सेंसर विवाद के बीच निर्माता वापस लेंगे याचिका? मामले में कल होगी सुनवाई

Mon, 09 Feb 2026 06:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan Censor Row: अभिनेता से राजनेता बन चुके विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज सेंसर सर्टिफिकेट के कारण अटकी हुई है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। मगर, अब फिल्म के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ केस वापस लेने का मन बनाया है। इस संदर्भ में मद्रास हाईकोर्ट में अर्जी दी है।
विज्ञापन
जन नायकन - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय अब एक्टिंग से राजनीति की दुनिया में सक्रिय हो गए हैं। बतौर एक्टर उनकी आखिरी फिल्म कही जा रही 'जन नायकन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर इस फिल्म की रिलीज का रास्ता अब साफ नहीं है। सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने के चलते फिल्म रिलीज नहीं पो पाई है, जिसके बाद मेकर्स ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मगर, अब निर्माता सीबीएफसी के खिलाफ केस वापस ले रहे हैं।

विज्ञापन


सेंसर बोर्ड के खिलाफ केस वापस लेंगे मेकर्स
फिल्म 'जन नायकन' के मेकर्स केवीएन प्रोडक्शंस ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के खिलाफ केस वापस लेने के लिए अर्जी दी है। मेकर्स के वकील ने इस बारे में मद्रास हाईकोर्ट रजिस्ट्री को सूचना दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'केवीएन प्रोडक्शंस के वकील ने मद्रास हाईकोर्ट रजिस्ट्री को बताया है कि प्रोडक्शन हाउस एक्टर विजय की फिल्म 'जन नायकन' से जुड़ी रिट याचिका वापस लेना चाहता है। एडवोकेट विजयन सुब्रमण्यम ने कंपनी की ओर से इस बारे में एक लेटर जमा किया है'।

मेकर्स ने फिल्म को समीक्षा समिति के पास भेजने का विकल्प चुना
उम्मीद है कि यह मामला कल 10 फरवरी, 2026 को जस्टिस पी. टी. आशा के सामने लिस्ट किया जाएगा, जिसमें याचिका को औपचारिक रूप से वापस लेने के लिए कोर्ट की इजाजत मांगी जाएगी। मद्रास हाईकोर्ट रजिस्ट्री में जमा किए गए एक लेटर में निर्माताओं ने कन्फर्म किया है कि उन्होंने कानूनी लड़ाई जारी रखने के बजाय फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के सामने ले जाने का विकल्प चुना है। 
विज्ञापन


09 जनवरी को रिलीज होनी थी फिल्म
KVN प्रोडक्शंस के वकील विजयन सुब्रमण्यम ने औपचारिक रूप से हाईकोर्ट रजिस्ट्री को बताया कि उनके क्लाइंट अब इस मुकदमे को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। बता दें कि फिल्म 'जन नायकन' 09 जनवरी 2026 को रिलीज होनी थी। मगर, सेंसर से हरी झंडी नहीं मिलने के चलते इसकी रिलीज अटकी हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें