खुशबू सुंदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया बेटी की शादी का निमंत्रण
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushsundar
शुक्रवार को अभिनेत्री खुशबू सुंदर अपने परिवार के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचीं। वह और उनका परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला। खुशबू सुंदर ने प्रधानमंत्री को अपनी बड़ी बेटी अवंतिका की शादी का कार्ड दिया। इस मुलाकात की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और एक खास कैप्शन भी लिखा।
प्रधानमंत्री का आभार किया व्यक्त
खुशबू सुंदर ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो पाेस्ट की, उसमें उनका परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। सभी इस मौके पर काफी खुश दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ खुशबू ने एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, ‘दिल्ली में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात हुई। यह हमारे लिए सम्मान की बात है। मेरे पति सुंदर सी और मैंने अपनी बेटी की शादी के लिए प्रधानमंत्री जी को निमंत्रण दिया। उन्होंने भी बेटी और होने वाले दामाद को अपना आशीर्वाद दिया। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रधानमंत्री जी हमें समय दिया, इसके लिए हम बहुत बहुत आभारी हैं।’