राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कॉलीवुड अभिनेता धनुष जल्द ही शेखर कम्मुला की सामाजिक ड्रामा फिल्म 'कुबेर' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 20 जून, 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में रिलीज हुए कुबेर के ट्रेलर ने सबका ध्यान खींचा। फिल्म में नागार्जुन भी अहम भूमिका में नजर आए। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धनुष ने एक्टर नागार्जुन की तारीफ की और उन्हें लीजेंड बताया।
धनुष ने की नागार्जुन की तारीफ
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, फिल्म 'कुबेर' में धनुष, टॉलीवुड स्टार नागार्जुन के साथ काम कर रहे हैं, जो एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। धनुष ने नागार्जुन के साथ काम करने की खुशी जताई और उन्हें एक इंटरव्यू में "लीजेंड" बताया। धनुष ने कहा, "नागार्जुन सर की फिल्में आज भी प्रशंसकों को बहुत पसंद हैं। मैं हमेशा से उनकी फिल्मों, खासकर तमिल फिल्म का बड़ा प्रशंसक रहा हूं।"
नागार्जुन के साथ काम करना सम्मान की बात- धनुष
धनुष ने बताया कि नागार्जुन के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, "मैंने उनके अभिनय और व्यवहार से बहुत कुछ सीखा। वह बहुत प्रेरणादायक हैं। शूटिंग के दौरान उनकी सलाह मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगी। मैं उनके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश करूंगा।"
यह भी पढ़ें: Video Viral: आमिर खान की इस एक्ट्रेस ने लिया बारिश का मजा, शेयर किया सिजलिंग वीडियो
फिल्म कुबेर
फिल्म 'Kuberaa' में धनुष और नागार्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और बॉलीवुड अभिनेता जिम सर्भ भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और शेखर कम्मुला के एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पी राम मोहन राव ने किया है। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
यह भी पढ़ें: Kajol: कई महिला प्रधान फिल्मों में नजर आईं काजोल, जिन्हें देखकर कांप जाएगी आपकी रूह