यूजर्स ने की 'रामायण' से तुलना
फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो इसकी तुलना रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से करनी शुरू कर दी है। वो इसे ‘रामायण’ के टीजर से बेहतर बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘अद्भुत और शानदार है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘एनर्जी अलग ही है।’ वहीं कुछ यूजर ट्रेलर को काफी अच्छा बता रहे हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर
मूवी में सिद्धार्थ गुप्ता कृष्ण के किरदार में, राधा के किरदार में सुष्मिथा भट, सत्यभामा के किरदार में संस्कृति जयाना और रुक्मिणी के रोल में निवासिनी कृष्णन नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है और इसे साजन राज कुरुप और शोभा संत के साथ पूनम श्रॉफ और पार्थ गज्जर ने प्रोड्यूस किया है।