क्या था जश्न में पहने खास आउटफिट
इस वायरल वीडियो में किच्चा सुदीप और उनकी पत्नी प्रिया काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे थे। इस अवसर पर सुदीप ने बेज रंग की सिल्क की कुर्ते के साथ भूरे रंग की सिल्क की धोती पहनी। प्रिया ने भी उनके साथ मेल खाते हुए सुनहरे बॉर्डर वाली कॉफी-ब्राउन रंग की सिल्क की साड़ी पहनी। उन्होंने मेकअप हल्का रखा और बालों में गजरा लगाया।
कैसे शुरु हुआ इश्क का सिलसिला?
- किच्चा सुदीप और प्रिया पहली बार साल 2000 में बेंगलुरु में मिले।
- सुदीप उस वक्त एक फिल्मी दुनिया में संघर्ष कर रहे थे।
- दोनों की मुलाकात एक आपसी दोस्त के जरिए हुई और धीरे-धीरे उनकी जान-पहचान रिश्ते में बदल गई।
- मुलाकात के एक साल बाद 18 अक्टूबर 2001 को कपल ने शादी कर ली।
किच्चा सुदीप का वर्कफ्रंट
बात करें एक्टर के काम की तो उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘बिल्ला रंगा’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म का निर्देशन अनूप भंडारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन और भविष्य (2209 AD) पर आधारित एडवेंचर फिल्म है।